दोआबा न्यूज़लाइन
नई दिल्ली: सोने-चांदी के दामों में साल 2026 की शुरुआत में तेजी देखने को मिली थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से ईरान-इसराइल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के चलते और अन्य कारणों की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली हैं। ताजा जानकारी के अनुसार आज 19 मार्च को भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 19 मार्च को एक किलो चांदी की कीमत 13 हजार रुपए घटकर 2.37 लाख रुपए हो गई है। जबकि बीते मंगलवार को इसकी कीमत 2.50 लाख रुपए किलो थी।
वहीं अगर बात करें सोने के दामों की तो आज 10 ग्राम 24 कैरेट यानी 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत लगभग 4 हजार रुपए से गिरकर 1.52 लाख रुपए पर हो गई है जो कि इससे पहले 18 मार्च को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10g था। बता दें कि अमेरिका-ईरान जंग के कारण पिछले 5 कारोबारी दिन में सोने में 9 हजार और चांदी 31 हजार कि गिरावट दर्ज की गई है।
सोने के प्रति 10 ग्राम के 19 मार्च के रेट
24 कैरट 22 कैरट 18 कैरट 14 कैरट
1, 51, 637 1, 38,899 1,13,728 88 ,708