दोआबा न्यूज़लाइन
जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का दुश्मन है हिमांशु भाऊ
नई दिल्ली: भारत के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका की संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार शाम गैंगस्टर हिमांशु भाऊ दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में मर्डर, हत्या की कोशिश, रंगदारी और हथियारों की तस्करी जैसे करीब 30 से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के एक सूत्र ने बताया कि दिल्ली और हरियाणा पुलिस की कई टीमें काफी समय से गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की अमेरिका में तलाश कर रही थीं। तकनीकी निगरानी और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर अमेरिका के लास वेगास में उसके ठिकाने का पता लगाया। इसके बाद अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को उसकी लोकेशन शेयर की गई, जिन्होंने गुरुवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार हिमांशु के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया हुआ था। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर की गिरफ़्तारी के बाद अब भारतीय सुरक्षा एजेंसियां उसकी कस्टडी और भारत प्रत्यर्पण के लिए अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क साधने में लगी हुई है। हरियाणा पुलिस ने भाऊ पर 2.5 लाख और दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। 24 वर्षीय हिमांशु भाऊ हरियाणा के रोहतक जिले के रिटौली गांव का रहने वाला है।
कहा यह भी जाता है कि हिमांशी भाऊ 2022 में हरियाणा में 24 घंटे में 3 हत्याओं के बाद चर्चा में आया था। भाऊ की गैंग ने ही 2025 में यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। जिसके बाद ही भाऊ की गैंग ने 2025 में यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी।
माना यह भी जाता है कि भाऊ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कट्टर विरोधी है। और वह काफी समय से दिल्ली और हरियाणा पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में Top पर था। पुलिस जांच के मुताबिक हिमांशु भाऊ ने भारत छोड़ने के लिए नकली दस्तावेजों के सहारे फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। वह पुर्तगाल में छिपकर अपना सिंडिकेट चला रहा था। माना यह भी जा रहा है कि वह दिल्ली के कुख्यात नीरज बवानिया और नवीन बाली गैंग के साथ मिलकर काम करता है।