दोआबा न्यूज़लाइन
नई दिल्ली: इंडिगो की फ्लाइट आज बड़े हादसे का शिकार होते- होते बच गई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 579 की तकनीकी खराबी के चलते इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।
बताया जा रहा है कि दिल्ली के पास पहुंचते समय पायलट को फ्लाइट CFM-56 के इंजन में तेज वाइब्रेशन महसूस और इंजन बंद हो गया। जिसके बाद तुरंत पायलटों ने इमरजेंसी घोषित की और दिल्ली एयरपोर्ट से इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मदद मांगी। जिसके बाद सुबह के 10.59 बजे विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे 28 पर सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को सुरक्षित विमान से उतारा गया।
वहीं विमान की एमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एयरपोर्ट के रनवे 28 पर ‘फुल इमरजेंसी’ लागू की गई थी। इस दौरान रनवे के चारों ओर दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौजूद थीं। विमान में घटना के समय 160 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि विमान का एक इंजन फ़ैल हो गया था।
जिसके बाद विमान की जांच और जरूरी मेंटेनेंस की जा रही है।