दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: पंजाब सरकार द्वारा ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे खास कैंपेन “युद्ध नशे विरुद्ध” के तहत पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देशों पर सीआईए स्टाफ कमिश्नरेट जालंधर की पुलिस टीम ने 02 आरोपियों को कुल 5 किलो हेरोइन और 1.50 लाख रुपए की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है।

सीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 सितम्बर को सीआईए स्टाफ पुलिस पार्टी ने कोट कलां चौक कैंट रोड पर पटवारी ढाबे के नजदीक दो युवकों को शक के आधार गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान दोनों युवकों से 05 किलो हेरोइन और 1.5 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद हुई। पकड़े गए युवकों की पहचान दिलप्रीत सिंह उर्फ कृष, बेटा दविंदर सिंह और कमलदीप सिंह उर्फ गोंदी, बेटा सर्बदयाल, दोनों निवासी नजदीक आटा चक्की वीपीओ गाढ़ा फिल्लौर, जालंधर ग्रामीण के रूप में हुई।
दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11-09-2026 को उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21सी, 27-ए-61-85 के तहत पुलिस स्टेशन जालंधर कैंट में मामला दर्ज किया गया। तलाशी के दौरान दिलप्रीत सिंह के पास से ढाई किलो हेरोइन और 80 हजार रुपये ड्रग मनी और कमलदीप सिंह से ढाई किलो हेरोइन और 70 हजार रुपये ड्रग मनी (05 किलो हेरोइन और 1.5 लाख रुपये ड्रग मनी) बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी मौके पर नशे की खेप की सप्लाई के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे।