दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: पंजाब के पूर्व मंत्री और जालंधर के पूर्व एमपी यश जी की पुण्यतिथि पर आज जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राजिंदर बेरी ने कहा कि यश जी से उन्हें जीवन में बहुत कुछ सीखने को मिला। स्वर्गीय यश जी ने अपने कार्यकाल के दौरान शहर के विकास के लिए बहुत मेहनत और ईमानदारी से काम किया और लोगों की सेवा की।