दोआबा न्यूज़लाइन
खेल: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को लेकर एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह हुगली में पुलिस ने क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को रेप केस में हिरासत में लिया और कई घंटे की पूछताछ के बाद दोपहर में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एक मेडिकल छात्रा की शिकायत पर की गई है, जिसमें लड़की ने पोरेल पर रेप, आपराधिक धमकी और अन्य आरोप लगाए हैं।
शिकायत के मुताबिक महिला ने कहा कि वह और अभिषेक पिछले तीन साल से रिश्ते में थे। पिछले साल दोनों के बीच मतभेद शुरू हुए, जिसके बाद क्रिकेटर कथित तौर पर उससे दूरी बनाने लगा। क्रिकेटर पर आरोप लगा है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर लड़की के साथ यौन संबंध बनाए और पोरेल ने दोनों के निजी पलों को रिकॉर्ड किया था। पीड़िता ने इस सम्बन्ध में जून में हुगली के मोगरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामला कोलकत्ता हाईकोर्ट में चल रहा था। कोर्ट ने 20 जुलाई को क्रिकेटर की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। साथ ही आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने के आदेश भी दिए गए थे।
लेकिन दूसरी तरफ अभिषेक ने इन सभी आरोपों से इनकार किया। बता दें कि 23 साल के अभिषेक विकेटकीपर बैटर हैं। वे बंगाल के लिए 116 और IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए 35 मैच खेल चुके हैं। इसके साथ ही दिल्ली ने उन्हें 4 करोड़ रुपए में रीटेन किया था।