दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर की न्यू ग्रेन मार्किट नजदीक एचएमवी कॉलेज, में आज तीन दिवसीय मशीनेक्स एक्सपो का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर विशेष तौर पर दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक शीतल विज और नितिन कोहली सेंट्रल हल्का इंचार्ज आम आदमी पार्टी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। वहीं फोकल पॉइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के प्रधान नरेंद्र सिंह सग्गू और फॉर्च्यून एक्सहिबीटर्स के एमडी करमजीत सिंह ने आए हुए मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और ज्योति प्रज्वलित करके एग्जीबिशन का शुभारम्भ किया गया।

वहीं मुख्य अतिथि शीतल विज ने फोकल पॉइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के प्रधान नरिंदर सिंह सग्गू , करमजीत सिंह एमडी फॉर्च्यून एक्सहिबीटर्स प्राइवेट लिमिटेड की तारीफ करते हुए कहा कि इनकी मेहनत की बदौलत ही जालंधर में यह प्रदर्शनी संभव हो पाती है। उन्होंने यह भी कहा कि जालंधर में हर साल पंजाब व देश के अन्य राज्यों से नई टेक्निक द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट्स की जालंधर में प्रदर्शनी लगाकर जालंधर के व्यापर में बढ़ोतरी की जा रही है।

आगे जालंधर फोकल पॉइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के प्रधान नरिंदर सग्गू ने सबसे पहले मुख्य अतिथि शीतल विज का धन्यवाद किया, उसके बाद उन्होंने कहा कि इस एग्जीबिशन के अंदर आने वाले समय की सबसे लेटेस्ट टेक्नीक से बने प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इस एग्जीबिशन को देखने के लिए सभी इंजीनियर कॉलेजों के स्टूडेंट्स भी आएंगे। इसके साथ ही सभी इंडस्ट्री के मालिक भी एग्जीबिशन देखने के लिए आएंगे। कुछ प्रोडक्ट्स वह यहां से खरीद कर लेकर जाएंगे और कुछ को वह आने वाले समय में खरीदने की प्लानिंग में लेकर जाएंगे।
उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी यहां इसलिए लगाई जाती है कि हमारे दोआबा रीजन की इंडस्ट्री को लोग जान सकें, मार्केट में लेटेस्ट प्रोडक्ट्स क्या चल रहे हैं और इसको कैसे बनाना है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सबसे पहले यह चाइना ने शुरू किया था। हमारा प्रदर्शनी लगाने का सिर्फ यही मकसद है कि एक ही छत के नीचे सभी को पता लग सके कि बाजार में क्या नया है।
इस अवसर पर एग्जीबिशन प्रबंधकों ने अपील की है कि इस प्रदर्शनी का फायदा लेने के लिए अधिक से अधिक लोग यहां पहुंचें और नई टेक्नोलॉजी के बारे में जानें। प्रबंधकों ने प्रदर्शनी के लिए एंट्री फ्री रखी है। यह प्रदर्शनी 16 जनवरी से 18 जनवरी तक सुबह 11 बजे से शाम के 6 : 30 बजे तक खुली रहेगी।

