दोआबा न्यूजलाइन
मेष (Aries): आज कार्य क्षेत्र में व्यर्थ वाद विवाद गंभीर रूप ले सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अकारण हो रहा विलंब आपकी परेशानी का कारण बनेगा। यात्रा में कोई कीमती सामान चोरी हो सकता है। व्यापार में अपनी योजना को किसी अन्य को बताकर आप बड़ी चूक कर सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।
उपाय :- आज स्फटिक की माला गले में धारण करें।
वृषभ (Taurus) आज का दिन सामान्य सुख एवं लाभ कारक रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य में अड़चन आएगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहने की आवश्यकता रहेगी। क्रोध से बचें। सभी से तालमेल युक्त व्यवहार बनाए रखें। रचनात्मक रूप से कार्य करने से लाभ होगा।
उपाय :- आज हनुमान जी को गुलाब की माला तथा फल चढ़ाएं।
मिथुन (Gemini) आज नौकरी में पदोन्नति होने के योग बनेंगे. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को महत्वपूर्ण पद पर कार्य करने को भेजा जा सकता है। आपकी अपने बॉस से निकटता बढ़ेगी। शासन से मामले में सफलता मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सरकार से कोई महत्वपूर्ण पद या जिम्मेदारी में अच्छी आय होगी।
उपाय :- आज आप स्वयं को लकड़ी के कोयले से तौलकर उसे नदी या नहर के पानी में बहाएं।
कर्क (Cancer) आज परिश्रम करने पर कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में उन्नति के साथ लाभ होगा। कला, अभिनय की दुनिया में आपके नाम का डंका बजेगा। राजनीति में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की निकटता का लाभ मिलेगा। शासन सत्ता से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी।
उपाय :- आज सरस्वती मंत्र का जाप मोती की माला पर करें।
सिंह (Leo) आज आध्यात्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका अदा करने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थियों की अध्ययन में अभिरुचि रहेगी। व्यापार में नए मित्र सहयोगी सिद्ध होंगे। किराना व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष धन लाभ होगा। किसी राजनीतिक कार्यक्रम का प्रबंध अथवा नेतृत्व करने का अवसर आपको मिलेगा।
उपाय :- आज गाय की सेवा करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
कन्या (Virgo) आज नौकरी मिलने के योग बनेंगे। किसी प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिक पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
उपाय :- आज श्री विष्णु जी की पूजा करें।
तुला (Libra) आज किसी मुकदमे से बरी होंगे। नाना-नानी से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे। आज का दिन अधिकांक्षित सुख, लाभदायक रहेगा। परिश्रम करने पर उसका अनुकूल फल भी प्राप्त होगा। अपनी आरती की स्थिति को सुद्रण बनाने के लिए अधिक परिश्रम करेंगे।
उपाय :- आज रसोई घर में बैठकर भोजन करें।
वृश्चिक (Scorpio) आज नौकरी में उच्चाधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी। शासन सत्ता में बैठे वरिष्ठ व्यक्ति से कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। राजनीति में आपके राजनीतिक कौशल की चारों ओर सराहना होगी। व्यवसाय में उन्नति के योग बनेंगे। नौकरी में तरक्की मिलेगी। राजनीति में नए मित्र बनेंगे।
उपाय :- आज श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर (Capricorn) आज का दिन सकारात्मक रहेगा। सगे संबंधियों, इष्ट सभी मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र की मुश्किलें कम होगी। समाज में उच्च पद प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क बढ़ेंगे। अपने ऊपर विश्वास रखें। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य में विघ्न बाधाएं आएंगी।
उपाय :- आज काले घोड़े की नाल का छल्ला दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली में धारण करें।
कुंभ (Aquarius) आज कार्य क्षेत्र में आपको अपने कार्य के साथ कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। जिससे कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को बॉस से निकटता का लाभ मिलेगा। राजनीतिक में लोगों को जनता से अपार स्नेह प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में नई जान पहचान बनेगी।
उपाय :- आज शनि देव को कड़वा तेल अर्पित करें। थोड़ा कड़वा तेल जमीन पर गिराए। अपना कार्य ईमानदारी से करें।
मीन (Pisces) आज कोर्ट कचहरी के मामले में कोई महत्वपूर्ण घटना घट सकती है। जिससे आपका पूरा जीवन प्रभावित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ एवं उच्चाधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से मनोबल में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करेंगे।
उपाय :- बृहस्पतिवार के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा करें अथवा कराएं। बच्चों को पंजीरी एवं पंचामृत का प्रसाद बांटे।
एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195
