दोआबा न्यूज़लाइन
बेटे की मौत से गुस्साए परिजनों ने जालंधर-होशियारपुर मैन रोड किया जाम
जालंधर: जालंधर के आदमपुर में वीरवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार आदमपुर में जालंधर-होशियारपुर मैन रोड पर स्थित स्कूल ऑफ़ एमिनेंस में अपनी बहन को छोड़ने आये एक भाई को तेज रफ़्तार पंजाब रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 17 वर्षीय राजन निवासी चूहड़वाली के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 7:30 से 8 बजे के बीच जालंधर-होशियारपुर रोड़ पर स्थित स्कूल ऑफ़ एमिनेंस में अपनी बहन को छोड़ने आए एक भाई को तेज रफ़्तार पंजाब रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर गिर गया और बस उसके ऊपर से गुजर गई। जिसके कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पंजाब रोडवेज का ड्राइवर मौके से फरार हो गया जबकि कंडक्टर को काबू कर लिया गया।
वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर गिरफ्तार बस कंडक्टर को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की बनती कार्रवाई की जाएगी।
वहीं इस दर्दनाक हादसे में अपने बेटे को खोने की सूचना मिलने के बाद परिवार का रो- रो कर बुरा हाल है। हादसे के बाद गुस्साए मृतक के परिवारिक सदस्यों और स्थानीय लोगों ने जालंधर-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। फरार बस ड्राइवर को पकड़ने की मांग को लेकर परिवार ने आदमपुर-होशियारपुर रोड पर धरना लगा दिया है।