दोआबा न्यूज़लाइन
अमृतसर : पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को 3 किलो हेरोइन और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत करीब 15 करोड़ रुपए बताई गई है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 पिस्टल, दो मैगजीन, 90 जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना अजनाला में मामला दर्ज किया गया है। सब इंस्पेक्टर/SHO अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे।
इस दौरान पुलिस टीम गांव गुजरपुरा को मुड़ने वाले रास्ते पर नेशनल हाईवे के निर्माणाधीन पुल के नीचे पहुंची। तभी गांव गुजरपुरा की तरफ से एक युवक बिना नंबर प्लेट वाली काले रंग की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार, कुछ दूरी आगे जाकर मोटरसाइकिल फिसल गई और युवक बाइक समेत जमीन पर गिर पड़ा। तलाशी लेने पर उसके किट बैग से 3 किलो हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह हेरोइन और हथियार कहां से लेकर आया था। ताकि इसके पीछे मास्टरमाइंड का पता चल सके।