दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं जालंधर के वार्ड न-80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बाबा रुलिया शाह जी के पावन दरबार में हाजिरी लगाकर माथा टेका तथा बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर दरबार के मुख्य सेवादार दीपा हीर जी ने अश्वनी अग्रवाल का परना भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। पार्षद अग्रवाल ने बाबा रुलिया शाह जी के चरणों में अरदास करते हुए शहरवासियों की सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कहा कि संत-महापुरुषों के दरबार में आने से मन को शांति और समाज सेवा के लिए नई ऊर्जा प्राप्त होती है। इस दौरान दरबार में उपस्थित श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की गई और सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई। इस मौके पर दरबार के सेवादारगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।