दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: पंजाब के जालंधर में बीती रात एक्साइज विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान अवैध शराब की एक बड़ी खेप बरामद की गई। मिली जानकारी के अनुसार शहर के माता रानी चौक पर टीम ने सूचना के आधार पर विशेष नाकाबंदी कर एक कार को रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी से 37 पेटियां अवैध शराब बरामद की गईं। पकड़ी गई शराब में पंजाब और चंडीगढ़ मार्का की बोतलें शामिल हैं।
वहीं शराब को जब्त कर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया और गाड़ी को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एक्साइज विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि एक संदिग्ध गाड़ी के जरिए शराब की बड़ी खेप पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। सूचना देने वाले ने उन्हें उक्त गाड़ी के संभावित नंबरों की जानकारी भी साझा की थी। इसी सूचना के आधार पर बीते रविवार देर रात आबकारी विभाग के अधिकारी मनजीत सिंह और उनकी टीम ने नाकाबंदी कर गाड़ी को पकड़ा और 37 बोतल अवैध शराब जब्त की। शराब की पेटियों की जांच के बाद आबकारी अधिकारियों को इनमें 20 पेटियां ‘पंजाब किंग’ ब्रांड, 15 पेटियां ‘पंजाब किंग्स’ ब्रांड और 2 पेटियां ‘नूरपुरी संतरा’ शराब की मिलीं। बरामद शराब की बोतलों पर ‘फॉर सेल इन चंडीगढ़’ लिखा हुआ था।
वहीं प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि चंडीगढ़ मार्का की 2 पेटियों को छोड़कर बाकी सभी पेटियों पर ‘फॉर सेल इन पंजाब’ लिखा हुआ था। वहीं एक्साइज विभाग के अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई की जानी थी। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।