Friday, September 20, 2024
Home जालंधर जालंधर उपचुनाव के लिए शीतल अंगुराल ने भरा नामांकन, ”आप” सरकार पर कसे तंज

जालंधर उपचुनाव के लिए शीतल अंगुराल ने भरा नामांकन, ”आप” सरकार पर कसे तंज

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर (पूजा मेहरा) जालंधर में उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल ने अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले शीतल अंगुराल ने बस्ती क्षेत्र से भव्य रोड शो निकाला। इस दौरान भाजपा जालंधर की समूची लीडरशिप मौजूद रही। नामांकन भरने जा रहे पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वेस्ट हलके का भविष्य अब आप लोगों के हाथ में है। कौन सी सरकार चाहिए, जिसने आज तक पंजाब के लिए कुछ किया या फिर जिन्होंने दस साल में भारत का नाम चमकाया है।

अंगुराल ने आगे कहा- वेस्ट हलके की स्पोर्ट्स मार्केट के लिए आप ने कुछ नहीं किया, मार्केट के लोग सरकार से परेशान हैं। आप ने झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं किया। अंगुराल ने कहा- 10 जुलाई को आप मुझे वोट देकर जिताएं, मैं आपकी आवाज सरकार तक पहुंचाऊंगा।
मै आपका बच्चा हू, आप सरकार ने सिर्फ लोगों को झूठे सपने दिखाए है। मै वादा करता हूँ की जनता की सेवा करता रहुँगा।

इस दौरान पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, केडी भंडारी, पूर्व सांसद सुशिल कुमार रिंकू, राजन अंगुराल, भाजपा जालंधर प्रधान सुशिल शर्मा, अशोक सरीन हिक्की सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment