दोआबा न्यूजलाइन

मेष (Aries) आज कार्यक्षेत्र में व्यर्थ भागदौड़ बनी रहेगी। क्रोध पर संयम रखें। अन्यथा बात बाद पुलिस तक पहुंच सकती है। किसी कीमती वस्तु के चोरी होने का भय बना रहेगा। व्यापार में कोई विश्वास पात्र व्यक्ति धोखा दे सकता है। किसी प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है।
उपाय : आज उगते हुए चंद्रमा को प्रणाम करें।
वृषभ (Taurus) आज व्यर्थ झगड़े झमेलों में भाग न लें। व्यापार सावधानी से करें। किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं। मंगल उत्सव की सूचना मिलेगी। व्यर्थ की चिंता की स्थिति बनेगी। कोई नाहक ही झंझटो में उलझने का प्रयास कर सकता है।
उपाय : आज सफेद कपड़े सफेद चीजों का दान करें।
मिथुन (Gemini) आज परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ मन मुताबिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। गृहस्थी जीवन में आया तनाव समाप्त होगा। मित्रों के साथ पर्यटन का लुफ्त उठाएंगे।
उपाय : आज आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
कर्क (Cancer) आज कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां कम होगी। सहकर्मियों संग सहयोगात्मक व्यवहार बनाने की कोशिश करें। पहले से सोच समझ कार्य में सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी।
उपाय : आज शुक्र मंत्र का जाप 108 बार करें।
सिंह (Leo) आज राजनीति में वर्चव स्थापित होगा। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण आवश्यकता एवं सावधानी से करें. अन्यथा काम बिगड़ सकता है। व्यापार में मित्र सहयोगी सिद्ध होंगे। व्यापारिक यात्रा सफल होगी।
उपाय : सबूत हरी मूंग किसी वृद्ध महिला को दान स्वरूप दें।
कन्या (Virgo) आज दिन आपके लिए मिश्रित फलयुक्त रहेगा। अपने व्यवहार को अच्छा बनाने का कोशिश करें। समाज में अपनी पहचान बनाने का प्रयास करें। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को दूसरे के भरोसे न छोड़े।
उपाय : आज अपने वजन के बराबर गाय को हरा चारा खिलाएं अथवा गौशाला में दान करें।
तुला (Libra) परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कुशल प्रबंधन की सराहना होगी ,किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मदद मिलेगी। व्यापारिक मित्रों से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। नवीन दायित्व मिलने के योग हैं।
उपाय : अपनी माता के चरण चरण स्पर्श करें एवं उनकी सेवा करें।
वृश्चिक (Scorpio) आज कार्य क्षेत्र में अधिक संघर्ष एवं परिश्रम करना पड़ेगा। छोटी-छोटी यात्राओं के अधिक योग बनेंगे। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को नौकरी में अपने सहयोगियों के साथ अधिक तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को व्यापार में लाभ के संकेत प्राप्त होंगे।
उपाय : मंगल यंत्र की रोली से पूजा करें।
धनु (Sagittarius) आज कार्यक्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। राजनीति में जनता का भरपूर सहयोग मिलेगा। भूमि के क्रय विक्रय से लोगों को सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। नौकरी में वाहन सुख बढ़ेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य से घर से दूर रहना पड़ सकता है।
उपाय : श्री हनुमान जी को चमेली का तेल एवं सिंदूर अर्पित करें।
मकर (Capricorn) आज नौकरी में पदोन्नति का शुभ समाचार मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा पिता या किसी वरिष्ठ परिजन के सहयोग से दूर होगी। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को अधीनस्थ का सुख प्राप्त होगा। व्यापारिक क्षेत्र में धैर्य एवं लगन के साथ कार्य करें।
उपाय : श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
कुंभ (Aquarius) आज कार्यक्षेत्र में परिस्थितियों के अनुसार ही कार्य करने से लाभ होगा। विरोधियों की नकारात्मक प्रवृत्तियों से बचें। यात्राओं पर जाने के योग बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन के क्षेत्र में पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य बातों आदि के संबंध में अधिक सावधानी रखें।
उपाय : आज लाल कपड़े में गुड तांबे का बर्तन दान करें। सूर्य यंत्र का पंचामृत से शुद्ध अंतःकरण से पूजन करें।
मीन (Pisces) आज दिन की शुरुआत शुभ समाचार के साथ होगी। राजनीति में अपार जन समर्थन मिलने के योग है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रबंधन की सराहना होगी। नौकरी में नौकर चाकर शाकर वाहन का सुख मिलेगा।
उपाय : महामृत्युंजय मंत्र का 21 बार जाप करें। भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करें।
एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा pH no 8837642809, 7953504195
