दोआबा न्यूज़लाईन
बॉलीवुड: बॉलीवुड के एक्टर रणबीर कपूर का आज 42वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर आज हम बात करेंगे रणबीर कपूर के करियर की, एक्टर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2007 में की थी। उनकी पहली फिल्म ‘सांवरिया’ थी, लेकिन दर्शकों से फिल्म को कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल पाया। मगर फिल्म में रणबीर की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। उन्होंने उसके बाद ‘संजू’ और ‘बर्फी’ जेसी हिट फिल्मों से बड़ी स्क्रीन पर तहलका मचा दिया और स्क्रीन पर एक्टिंग का लोहा मनवाया।


जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर का जन्म 28 सितम्बर 1982 में बॉम्बे ,महाराष्ट्र भारत में ऋषि कपूर और नीतू सिंह के घर हुआ। उनके माता और पिता दोनों ही हिंदी फिल्म उद्योग के मशहूर अभिनेता और अभिनेत्री रहे हैं। इस के बाद रणबीर कपूर ने बीते साल बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ 14 अप्रैल 2022 को शादी की और नवंबर 2022 में वो बेटी राहा के पिता बने। कहा जाता है कि बेटी राहा का अपने पिता रणबीर कपूर से भय प्यारा बॉन्ड है।

रणबीर कपूर के प्रोफेशनल फ्रंट कि बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म ‘ एनिमल ‘ में नजर आए थे। इस फिल्म को पिछले साल अंत में रिलीज किया गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। इसके बाद वो फिल्म के सीकवल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो ‘बरह्मक्षत्र 2’ में भी दिखाई देने वाले हैं। रणबीर कपूर ने कुल 33 फिल्में की हैं और 21 फिल्मों में लीड रोल निभाया। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के चलते 7 फिल्म फेयर अवार्ड भी जीते और अगर बात करें उन्हें मिले कुल अवार्ड्स की तो उन्होंने 58अवार्ड अपने नाम कमाए हैं। इन दिनों एक्टर करियर की पहली माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण’ पर काम कर रहे हैं।