Home खेल राज्यसभा सांसद व पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सिविल अस्पताल को भेंट की Ambulance

राज्यसभा सांसद व पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सिविल अस्पताल को भेंट की Ambulance

by Doaba News Line

MLA रमन अरोड़ा ने सिविल अस्पताल में हरभजन सिंह का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर (सलोनी/पूजा): आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और आप पार्टी के विधायक आज जालंधर के सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां सांसद व पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का सिविल अस्पताल पहुंचने पर विधायक रमन अरोड़ा द्वारा गर्मजोशी से स्वागत भी किया गया। इस दौरान सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सिविल अस्पताल को 3 एम्बुलेंस भेंट की और रिबन काटकर उनका उद्घाटन किया। वहीं विधायक रमन अरोड़ा के साथ हरभजन सिंह ने एम्बुलेंस का जायजा भी लिया।

इस मौके पर हरभजन सिंह ने कहा कि “उन्होंने एक बार विधायक से कहा था कि शहर के लिए कोई मदद की जरूरत हो तो जरूर बताएं, जिसके बाद उन्होंने मुझे शहर की सहायता करने के लायक समझा। आगे उन्होंने कहा कि इसे कम लोग ही इस्तेमाल करेंगे, क्योंकि लोग जितना कम बीमार पड़े उतना ही अच्छा है”।

विधायक रमन अरोड़ा ने इस दौरान कहा कि इसका नाम एम्बुलेंस नहीं “चलता फिरता अस्पताल” है, जिसके अंदर एक डॉक्टर, एक नर्स और फर्स्ट ऐड का सामान रखा जाएगा। यह एम्बुलेंस जालंधर सेंट्रल के एरिया में रोज घूमेगी, इसका शेड्यूल रखा जाएगा। जिस भी व्यक्ति को कोई परेशानी हो वह यहाँ फ्री में दवाइयां ले सकता है और अपना इलाज करवा सकता है।

You may also like

Leave a Comment