Home जालंधर पंजाब हॉकी एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी की करेगा मेजबानी, पंजाब डे के दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

पंजाब हॉकी एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी की करेगा मेजबानी, पंजाब डे के दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के खेल इतिहास में पहली बार हॉकी एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी करने का मौका पंजाब को मिला है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हल्का इंचार्ज नीतिन कोहली ने बताया कि इस टूर्नामेंट को लेकर टीम इस्पेक्शन रिपोर्ट बनाने के लिए मोहाली से जालंधर आई। टीम इस्पेक्शन रिपोर्ट बनाकर हॉकी इंडिया को भेजेंगी, जिसके बाद रिपोर्ट हॉकी इंडिया द्वारा एशियन हॉकी फेडरेशन को भेजी जाएगी। इसके बाद जल्द फाइनल तारीख की घोषण की जाएगी।

कोहली ने बताया कि इस चैंपियनशिप में भारत-पाकिस्तान का मैच पंजाब डे के दिन 1 नवंबर को खेला जाएगा। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि फाइनल इस्पेक्शन के लिए सेकेट्ररी पवॉर सहित अन्य अधिकारी और नगर निगम के मेयर वनीत धीर सुरजीत हॉकी स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान बधाई के पात्र हैं, जिनकी मेहनत के कारण पहली बार हॉकी के खेल को बढ़ावा मिल रहा है। पहली बार हॉकी एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी शुरू होने जा रही है। ऐसे में टूर्नामेंट से पहले स्टेडियम की नुहार बदली जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि इनस्पेक्शन की रिपोर्ट 2 से 3 दिनों के बीच आ जाएगी। इस दौरान टूर्नामेंट के दौरान प्रैक्टि्स के लिए बाहर अलग से स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। कोहली ने बताया कि 1997 में एक बार भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया था। उस दौरान 10 हजार दर्शक स्टेडियम के अंदर मौजूद थे और 12 से 15 हजार दर्शक स्टेडियम के बाहर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान का मैच देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक आते हैं। टूर्नामेंट खेलने के लिए भारत-पाकिस्तान, चाइना, कोरिया, जापान और मलेशिया की टीमें भी पंजाब पहुंचेगी। ऐसे में अन्य टीमें भी जल्द टूर्नामेंट मे शामिल हो सकती हैं।

कोहली ने आगे बात करते हुए जानकारी दी कि 27 तारीख से 5 तारीख तक यह टूर्नामेंट चलेगा। पंजाब डे के दिन पंजाब-पाकिस्तान का मैच खेलने का निवेदन किया गया है। 1982 में एशियंस गेम्स हुई थी, ऐसे में इतिहास में पहली बार यह टूर्नामेंट होने जा रहा है। कोहली ने कहा कि इतिहास में पहले कभी भी ऐसा टूर्नामेंट नहीं खेला गया है। वहीं बर्ल्टन पार्क भी बनकर जल्द तैयार हो जाएगा। 70 से 80 करोड़ के इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी इसी के साथ करने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हॉकी इंडिया के प्रेजिडेंट दिलीप टर्की ने पाकिस्तान टीम के पंजाब दौरे का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में शामिल नहीं होती तो वह कभी भारत में टूर्नामेंट नहीं खेलेंगी।


 

11111111111111111111111111111111111111

 

 

You may also like

Leave a Comment