Home जालंधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हनुमान जयंती के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर आज हनुमान जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

हनुमान जयंती पर पीएम मोदी ने प्रार्थना की कि यह पवित्र अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लाए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, “मेरी कामना है कि पवनपुत्र हनुमान जी सभी पर अपनी शक्ति, बुद्धि और ज्ञान की भरपूर कृपा बरसाएं, जिससे हमारे राष्ट्र का सामर्थ्य और बढ़े।”

PM मोदी की ने X पर Post

“सभी देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की अनंत शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आए। मेरी कामना है कि पवनपुत्र हनुमान जी सभी को बल, बुद्धि और विद्या का भरपूर आशीर्वाद दें, जिससे देश का सामर्थ्य और बढ़े। जय बजरंगबली!”

 

 

You may also like

Leave a Comment