दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजनीति)
(पूजा मेहरा) : जिला भाजपा महिला मोर्चा की सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति के मजबूत सशक्तिकरण के लिए शहर के वेस्ट हल्के में बस्ती दानिशमंदा चौक से श्री गुरु रविदास महाराज जी के मंदिर तक पैदल मार्च कर वंदन यात्रा निकाली। महिला शक्ति ने महिला शक्ति जिंदाबाद,मोदी जी को जय श्री राम, मान सरकार मुर्दाबाद, ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजमान हो उठा। इस दौरान आरती राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं को सम्मान दिलाया है। उन्होंने महिला को परिवार की मुखिया बना कर महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी साबित हो रही है और मोदी सरकार ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए योजनाएं बनाकर उनको लागू भी किया है। उन्होंने कहा कि एक भाजपा सरकार ऐसी है जहां महिला सुरक्षित तो है ही है वह राज्य नशा मुक्ति भी है इसी के साथ, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की योजनाओं की बदौलत आज समाज में महिलाएं आगे बढ़ी है और ग्राम पंचायत से लेकर लोकसभा तक हर क्षेत्र में महिलाएं आधी आबादी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। पंजाब में भाजपा सरकार लाओ और प्रदेश को नशा मुक्त बनाओ। इस अवसर पर मोर्चा महामंत्री शमा चौहान और शालू, प्रवीण शर्मा, सुमन सहगल, कमलजीत गिल, प्रवीण भारती, सुषमा, पूनम, ज्योति कुमारी, दीपाली बागड़िया, सीमा रानी, नीतीश, कंचन शर्मा, अंजू बाला, कृष्णा, बागशो, शांति, पल्लवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहे।
राजनीति
दोआबा न्यूज़लाईन (पंजाब/राजनीति)
पंजाब : वित्त मंत्री चीमा ने पंजाब का तीसरा बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के बजट में किसी तरह का कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। यह बजट लोगों के पक्ष में है। इसमें पंजाब की एजुकेशन, मेडिकल, एग्रीकल्चर व इन्फ्रास्ट्रक्चर को ध्यान में रखा गया है।
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री बोले कि पंजाब सरकार ने 4 जिलों में NRI बैठकों का आयोजन किया है, जो आगामी वर्ष में भी जारी रहेगी। शहीद जवानों के परिवारों को दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दिया गया है, जो जारी कर दी गई है। एक नई मालवा कनाल परियोजना प्रस्तावित की गई है, जिससे बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर और मुक्तसर जिलों को फायदा होगा। लंबे समय से इंताजर में चल रहे शाहपुर कंडी बांध परियोजना में जल भंडार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहरी बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 2024-25 के लिए 6,289 करोड़ रुपये का प्रस्ताव। गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए 510 करोड़ रुपए मंजूर। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि 12 हजार एकड़ से अधिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। मनरेगा-रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 655 करोड़ रुपए मंजूर। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए 20 करोड़ रुपए स्वीकृत। पंजाब सरकार ने 3 चरणों में कुल 60 सार्वजनिक खनन स्थलों को चालू किया। राज्य में 16 साइटें जल्द शुरू होने की उम्मीद है। पंजाब में Sports Nursery शुरू की जाएगी, जिसके लिए 50 करोड़ का बजट। 118 स्कूलों को Schools of Eminence में बदला जाएगा। आम आदमी क्लीनिक के लिए 249 करोड़ का बजट। खेल के लिए 227 करोड़ का बजट “फरिशते स्कीम” के लिए 20 करोड़ रुपए का बजट। नशा मुक्ति केंद्र के लिए 70 करोड़ का बजट। रोजगार के अवसर के लिए 179 करोड़। घर-घर राशन पहुंचाने के लिए 250 करोड़ का बजट। राज्य के तहत सभी विश्वविद्यालयों के लिए 1425 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान। आयोष्मान योजना के लिए 553 करोड़ का बजट। ट्रांसपोर्ट के लिए 550 करोड़ का बजट। PU Chandigarh को Hostel बनाने के लिए 40 करोड़ का बजट।
आगे बताते चलें कि फरवरी तक पंजाब का कर राजस्व 14 फीसदी बढ़ा। कुल 2 लाख, 4 हजार, 918 करोड़ रुपए का बजट खर्चे का प्रस्ताव।
कृषि एवं किसान कल्याण कार्यों के लिए अगले वित्तीय वर्ष में 13 हजार, 784 करोड़ रुपए प्रस्तावित। फसल विविधीकरण के लिए 575 करोड़ रुपए प्रस्तावित। केंद्र सरकार ने 8 हजार करोड़ रुपये रोक दिए, इससे पंजाब का विकास रुक गया। किसानों को मुफ्त बिजली की सुविधा वैसे ही जारी रहेगी, 930 करोड़ मंजूर।
बजट पेश के बाद विपक्षियों ने पंजाब सरकार को जमकर घेरा है। नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि बजट में कुछ नया नहीं है। इस सरकार की वजह से राज्य कर्ज में डूब गया है। 2 साल में सरकार का कर्ज 67 हजार करोड़ से बढ़ गया है। हिमाचल व गुजरात चुनाव के समय ओल्ड पेंशन स्कीम की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं दिया। महिलाओं को नकदी देने की घोषणा भी हवा में है।
कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आज का बजट पूरी तरह से फर्जी है। इसमें न किसी व्यक्ति विशेष और न ही पंजाब के लिए कुछ है। इसमें बताने के लिए कुछ भी नया नहीं है।
दोआबा न्यूज़लाईन (पंजाब/राजनीति)
पंजाब विधानसभा में 1 से 15 मार्च तक बजट सत्र चल रहा है। इसी कड़ी में पंजाब सरकार की ओर से आज राज्य का बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा बजट पेश करेंगे। आगामी लोकसभा चुनावों से पहले यह बजट काफी अहम माना जा रहा है, जिसमें जनता के लिए बड़े ऐलान हो सकते हैं।
हर वर्ग के लोग इस बजट का इंतजार बेसब्री से कर रहे है। महिलाओं के लिए इस बार कुछ खास आम आदमी पार्टी लाएगी, इस पर भी सभी की निगाहें अटकी है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा नए मोहल्ला क्लीनिक खोलने की भी घोषणा कर सकते हैं। इसके अलावा शिक्षा क्षेत्र को भी बजट में अहम जगह मिल सकती है, किसानों के लिए भी बड़ी घोषणा की उम्मीद है।
सांसद सुशील रिंकू ने आदमपुर शहर में 6.45 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट का रखा नींव-पत्थर
दोआबा न्यूज़लाईन (आदमपुर/राजनीति)
14 हजार से ज्यादा लोगों को पहुंचेगा फायदा
आदमपुर : लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज आदमपुर शहर में 6.45 करोड़ रूपये की लागत से शुरू होने वाले सीवरेज प्रोजेक्ट का नींव -पत्थर रखा। करीब 14 किलोमीटर लंबी इस सीवरेज लाइन से आदमपुर शहर के लोगों की सीवरेज से संबंधित बड़ी समस्या हल होगी और लोगों को राहत मिलेगी।
इस दौरान सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूर्ण होने के बाद इलाके में सीवरेज की कवरेज 60 से बढ़कर 90 फ़ीसदी हो जाएगी और सीधे तौर पर 2940 घरों के 14000 से ज्यादा लोगों को इसका फायदा होगा। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से आवश्यक फंड पहले ही जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार शहरों व गांवों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए वचनबद्ध है और इस कार्य के लिए सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। लगातार विकास कार्यों के नींव-पत्थर रखे जा रहे हैं और जो कार्य पूरे हो गए हैं, उन्हें जनता को समर्पित किया जा रहा है।
सुशील रिंकू ने आगे कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से शिक्षा, सेहत व बुनियादी ढांचे समेत हर क्षेत्र में लगातार प्रगति की जारी है। लोगों को घर पर ही सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के लिए ‘आप दी सरकार, आप दे द्वार’ योजना भी शुरू की गई है जिसका राज्य भर में बड़ी तादाद में लोग फायदा उठा रहे हैं।
इस मौके पर आदमपुर हल्का प्रभारी जीत लाल भट्टी, चेयरमैन परमजीत सिंह राजवंश एसई गुरविंदर पाल सिंह, एक्सईएन जतिन वासुदेव, जेई कुलजीत बैंस, आकाशदीप, पार्षद सुरिंदर कुमार, अमरीक सिंह, विक्की बद्दन, बिंदा ग्रेवाल मौजूद थे।
दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजनीति)
(पूजा मेहरा) : जालंधर के श्री राम चौक में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आरती राजपूत की अध्यक्षता में रन फॉर मोदी मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में नारी सशक्तिकरण की मिसाल देखने को मिली। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेत्रियों ने भाग लिया। श्री राम चौक से शुरू होकर प्रताप बाग में संपन्न हुई।
इस मौके पर आरती राजपूत ने कहा कि मोदी जी महिलाओ के लिए हमेशा तत्पर रहते है। कई योजनाएं महिलाओ के लिए शुरू की गई है, जिसके कारण महिलाये खुद को और सशक्त बना सके। सुरक्षा की बात करें तो बच्चियां खुद को सुरक्षित महसूस करती है। पंजाब को नरेंद्र मोदी जैसा ही नायक चाहिए। मोदी हे तो सब मुमकिन है।
सांसद सुशील रिंकू ने फिल्लौर के लोगों को दिया 2.68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा
नई सड़कों, अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र, आंगनवाड़ी केंद्र, दाना मंडी का नींव पत्थर रखा
गांवों में शहरों जैसा बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई
दोआबा न्यूज़लाईन : जालंधर / फिल्लौर (सतपाल शर्मा / संपादक)
सांसद सुशील कुमार रिंकू ने फिल्लौर के लोगों के लिए 2.68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। सांसद ने हलके में नई सड़कों, कूड़ा प्रबंधन प्लांट, आंगनवाड़ी केंद्र, दाना मंडी समेत अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। लोकसभा सदस्य ने रुड़का कलां गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने 46 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इन कार्यों में स्टेडियम का निर्माण, नई सड़कों का निर्माण और इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण भी शामिल है। इसी प्रकार, उन्होंने गांव कुड़कां में 15 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण और सरकारी स्कूल में इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाने की आधारशिला भी रखी। इसके बाद उन्होंने बड़ा पिंड गांव का दौरा किया और क्रमशः 24.59 लाख और 42 लाख रूपये की लागत से एक अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना की शुरुआत की, इंटरलॉकिंग टाइल्स और सीवरेज सिस्टम का नींव पत्थर रखा। इसी प्रकार, नगर और फिल्लौर में उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र और दाना मंडी फिल्लौर की आधारशिला रखी जिस पर क्रमशः 8.52 लाख और 1.12 करोड़ रूपये खर्च होंगे।
इस मौके पर बोलते हुए सांसद ने कहा , कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ग्रामीण बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस उद्देश्य के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि इन कार्यों से इस निर्वाचन क्षेत्र में विकास को और गति मिलेगी।
लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि राज्य की जनता ने पुरानी परंपराओं को तोड़कर आम आदमी पार्टी को राज्य की कमान सौंपी है, जिसके बाद पंजाब सरकार ने अद्भुत कार्य किये हैं, जिसने सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार गांवों को शहरों की तरह विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा पहले ही कई बड़ी परियोजनाएं शुरू की गई हैं।
उन्होंने गांवों में नई परियोजनाएं शुरू करके ग्रामीण बुनियादी ढांचे को पुनर्जीवित करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर फिल्लौर हलका प्रभारी प्रेम कुमार, स्टीफन कलेर, सरपंच कुलविंदर कौर, सरपंच साधु राम, प्रितपाल, सरपंच हरकमल, सोढ़ी राम, अजविंदर सिंह, परमजीत और संजय अटवाल शामिल थे।
जालंधर में मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन करने पहुंचे आप सुप्रीमों केजरीवाल और CM भगवंत मान
अपनी पार्टी की वाहवाही करते हुए विपक्षियों पर साधा निशाना
दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजनीति)
आप सुप्रीमों अरविंदर केजरीवाल 2 दिन पंजाब के दौरे पर हैं। इसी कड़ी में आज पंजाब सीएम भगवंत मान सहित आप सुप्रीमों जालंधर पहुंचे। कल (3 मार्च) को लुधियाना और अमृतसर में व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। पंजाब दौरे को आगामी लोकसभा चुनावों के साथ जोड़कर भी देखा जा रहा है। पूरे पंजाब में 165 आम आदमी क्लीनिक का जालंधर से उद्घाटन किया गया। ”आप” लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा 2-3 दिन में कर सकती है। इस बार चुनावी समीकरणों का खेल भी देखने को मिलेगा।
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज खुशी है कि 165 मोहल्ला क्लीनिक एक साथ शुरू हो रहे हैं। इस तरह का विकास आज तक पंजाब में नहीं देखा होगा। अभी हमें दो साल पूरे होने में 14 दिन हैं। दो साल से कम में 829 मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए। अब हम इलाके देख रहे हैं कि कहां जरूरत है।
आप सुप्रीमों बोले कि केंद्र सरकार ने भगत सिंह व करतार सिंह सराभा की झांकी को रिजेक्ट कर दिया। ये पंजाब के लोगों के लिए बेइज्जती की बात है। अगर हमें 13 की 13 सीटें दोगे तो सोचो भगवंत मान कितने मजबूत हो जाएंगे।
इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि अकाली दल व भाजपा का रिश्ता नाखून-मांस का है। अकाली दल भाजपा के साथ गठजोड़ कर कैसे किसानों के सामने जाएंगे। ये गठबंधन कभी टूटा ही नहीं था। सीएम ने कहा कि रूरल डेवलपमेंट फंड(RDF) का पैसा और अन्य कई फंड रोके गए हैं। तकरीबन 8 हजार करोड़ के करीब पैसा केंद्र ने रोका है, लेकिन हम नहीं कहते कि हमारे पास फंड नहीं हैं। आने वाले दिनों में बजट पेश किया जाएगा, सभी देखेंगे शानदार बजट पेश किया है।
गौरतलब है कि शहरवासियों ने जालंधर में आप का सांसद सुशील रिंकू को चुनकर विश्वास दिलाया की आप पर जनता को यकीन है। हमने जालंधर को हर सूरत में सुधारा। 283 करोड़ रुपए की ग्रांट जालंधर को दी गई है। एक एक पैसे का अधिकारियों से हिसाब लिया जाता है। हर रोज राज्य के विकास कार्यों का फीडबैक लिया जा रहा है। जालंधर पर हमारा खास ध्यान है। क्योंकि जालंधर मीडिया राजधानी है।
इस मौके पर लोकसभा सांसद सुशिल रिंकू, केबिनेट मंत्री बलकार सिंह सहित कई आप नेता मौजूद रहे।
नकोदर पहुंचे CM भगवंत मान, जालंधर वासियों के लिए किए ये बड़े ऐलान, पढ़ें खबर
दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजनीति)
जालंधर: जालंधर के नकोदर कस्बे में आज पंजाब के सीएम भगवंत मान भारी दलबल के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने जालंधर वासियों के लिए कई बड़े ऐलान भी किए। जालंधर वासियों को बड़ा तोहफा देते हुए सीएम मान ने नकोदर में 283 करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्टों की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने पंजाब पुलिस अकादमी (PPA) फिल्लौर के बेड़े में 410 हाईटेक वाहन दिए। इस दौरान उन्होंने जच्चा-बच्चा अस्पताल के उद्घाटन समेत कई अन्य प्रोजेक्टों को भी हरी झंडी दिखाई। वहीं उन्होंने अपनी सरकार की वाहवाही करते हुए विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा।
इस मौके पर सीएम मान ने अपनी पहली प्राथमिकता पंजाब के लोगों की सुरक्षा को बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस अब हाईटेक हो रही है। तभी उन्होंने पंजाब पुलिस के बेड़े में आज 410 नई हाईटेक गाड़ियां शामिल की हैं। वहीं उन्होंने विरोधी पार्टी पर तंज कस्ते हुए कहा कि पहले वालों ने अपने मकान के लिए सुविधाएं ली थीं। दो-चार दिन में बड़ा खुलासा करूंगा। पहले वाले तो 6-6 पेंशन लेते थे। सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि जब उनकी सरकार आई तो उन्होंने एक विधायक एक पेंशन की योजना लागू कर दी।
वहीं इस दौरान उन्होंने पंजाब में शिरोमणि अकाली दल द्वारा निकाली जा रही पंजाब बचाओ यात्रा को लेकर कहा कि यह पंजाब बचाओ यात्रा नहीं है, बल्कि वे तो परिवार बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं। आखिर अब पंजाब को किससे बचाएं। आपके पास ही था करीब 20 महीने पहले पंजाब, जिसे अपने कैसे बचाया है वे सामने है। विरोधियों पर तंज कस्ते हुए सीएम मान ने यह तक कह दिया कि आप पार्टी का विपक्ष नेताओं में इतना डर है कि उन्होंने अपने घरों में झाड़ू तक लगाना बंद कर दिया है। वहीं उन्होंने विपक्ष का घमंड तोड़ने की भी बात कही।
इस मौके पर वहां हलका विधायक बीबी इंद्रजीत कौर मान, डी.सी. विशेष सारंगल और एस.एस.पी. जालंधर के देहाती मुखविंदर सिंह भुल्लर सहित कई अन्य राजनीतिक नेता भी मौजूद थे।
दोआबा न्यूज़लाईन (पंजाब/राजनीति)
किसान आंदोलन के हक में पंजाब कांग्रेस आज राज्यभर में ट्रैक्टर रैली निकालेगी। जिसकी घोषणा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंद्र सिंह राजा वडिंग ने की है। पंजाब कांग्रेस की सियासी मसलों संबंधी कमेटी के सम्मेलन उपरांत प्रदेश कांग्रेस की समूची लीडरशिप ने सभी जिलों में रैली निकालने का निश्चय किया है। यह रैली शांतिपूर्वक तरीके से निकाली जाएगी। इस दौरान कांग्रेसी लीडरशिप की ओर से शंभू और खन्नौरी बॉर्डर पर मैडीकल व स्वास्थ्य सहूलियत के लिए कैंप भी लगाए जाएंगे।
Jalandhar: चंदन ग्रेवाल बने पंजाब सफाई कर्मचारी कमीशन के चेयरमैन, बधाई देने वालों का लगा तांता
दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजनीती)
जालंधर: पंजाब सरकार ने अलग-अलग बोर्डों के चेयरमैन, डॉयरेक्टर और मेंबरों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर चंदन ग्रेवाल को पंजाब सरकार की ओर से बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पंजाब सफाई कर्मचारी कमीशन का चेयरमैन बनाया गया है। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया जा रहा है।



इस मौके पर चंदन ग्रेवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसका निर्वह मैं तन-मन से करूँगा। उन्होंने कहा कि भगवंत मान हमेशा जनता के हितों के लिए काम करते हैं और वह भी उनके नक़्शे कदम पर चलकर जनता की सेवा करेंगे ।