Home जानकारी अनिल, बोनी और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का 90 साल की उम्र में हुआ निधन

अनिल, बोनी और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का 90 साल की उम्र में हुआ निधन

by Doaba News Line

एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का कल शाम को निधन हो गया है। मां के निधन की खबर से पूरा कपूर परिवार शोक में डूबा है। अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर 90 साल की थीं और बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन शुक्रवार को शाम 5.45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली है।

बता दें कि आने वाले सितंबर के महीने में अनिल कपूर की मां अपना 91वां जन्मदिन मनाने वाली थीं। लेकिन उससे पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान निर्मला कपूर ने अंतिम सांस ली। मां के निधन से पूरा परिवार शोक में डूबा है। वहीं परिवार के करीबी और सदस्य भी इस दुख की घड़ी में एक्टर के घर पर शामिल होना शुरू हो गए हैं।

बता दें कि निर्मल कपूर अपने पीछे एक भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। निर्मल कपूर के 3 बेटे अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर हैं। तीनों बेटो का फिल्मी दुनिया में बड़ा नाम है। निर्मल के बड़े बेटे बोनी कपूर एक दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर हैं। इसके साथ ही संजय कपूर भी अपने समय के हीरो रहे है। हालांकि बीते कुछ दिनों से कम ही फिल्मों में नजर आए हैं। इसके बाद निर्मला के बेटे अनिल कपूर भी बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं।

इस बीच माँ के निधन के बाद बोनी कपूर ने पोस्ट शेयर किया है। बोनी ने अपने पोस्ट के जरिए माँ को श्रद्धांजलि दी। जानकारी के मुताबिक निर्मल कपूर का अंतिम सुबह 11:30 बजे उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान घाट पर किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment