Home क्राईम पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पहुंची NIA की टीम, हमले में विदेशी लिंक भी जुड़े

पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पहुंची NIA की टीम, हमले में विदेशी लिंक भी जुड़े

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड अटैक मामले में नई अपडेट सामने आई है, जहां इस केस में एन.आई.ए. की एंट्री को गई है। लगातार कालिया के घर पर NIA टीम पहुंच रही है, इसी कड़ी में आज फिर से NIA की टीम जालंधर में पहुंची। टीम ने क्राइम सीन रीक्रिएट किया।

बता दें कि उक्त ब्लास्ट मामले की आई.एस.आई. आतंकी हैप्पी पासिया द्वारा जिम्मेदारी लेने के बाद अब इस मामले की जांच एन.आई.ए. टीम कर रही है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से सारी फीडबैक व क्राइम सीन के बारे में ब्योरा लिया गया। इस हमले में विदेशी लिंक भी सामने आये है।

You may also like

Leave a Comment