Friday, September 19, 2025
Home जालंधर जालंधर : नगर निगम का गुड़ मंडी के व्यापारी के गोदाम पर एक्शन, सामान जब्त

जालंधर : नगर निगम का गुड़ मंडी के व्यापारी के गोदाम पर एक्शन, सामान जब्त

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर (पूजा/सपना) सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर शहर में बड़ी कार्रवाई की गई है, इसी कड़ी में बीते दिनों बस्ती अड्डे पर स्तिथ आईसीआईसी बैंक की इमारत में बने गोदाम को नगर निगम की टीम ने सील किया था। जिसके बाद उकत गोदाम के मालिक ने मेयर वनीत के आगे पेश होकर गोदाम में प्लास्टिक का कोई भी सामान न होने का हवाला दिया, जिसके बाद आज नगर निगम की टीम ने पहुंचकर चेकिंग की।

जानकारी देते हुए मनदीप सिंह सुप्रिडेंट ने कहा कि आज मीडिया की मौजूदगी में गोदाम को खोला गया है, जहां भारी मात्रा से सिंगल ग्लास, थर्माकॉल की प्लेटें बरामद हुयी है। गोदाम मालिक की गुड़ मंडी में होलसेल की दुकान है और यहाँ पर इनका गोदाम है। सारे सामान को नगर निगम की टीम अपने साथ जब्त कर ले जा रही है और दफ्तर में जाकर इसे डिस्ट्रॉय कर दिया जायेगा। पुरे शहर को साथ-सुथरा और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए मुहीम चलाई जा रही है। इसी के साथ उन्होंने जनता से अपील की है कि वह भी प्लास्टिक के सामान को यूज न करें। जो भी लोग लंगर लगते है उन्हें भी कहा गया है कि वह भी पत्तल का इस्तेमाल करें।

You may also like

Leave a Comment