दोआबा न्यूजलाईन

(पूजा मेहरा, सपना ठाकुर) जालंधर में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उनके साथ राजिंदर बेरी, नवजोत दहिया, पार्षद शेरी चड्डा सहित अन्य साथी मौजूद रहे। चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी की कार्यशैली पर कई सवाल उठाये। इस दौरान उन्होंने कहा कि जालंधर शहर में नशा चरम सीमा पर बिक रहा है, लॉ एन्ड आर्डर की स्थति बहुत ही खराब है।
पंजाब मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान पर बोलते हुए चन्नी ने कहा की भगवंत मान तो आप नशेड़ी है, वह पंजाब को क्या संभालेगा। शराबियों से एक बच्चा नहीं संभलता। पंजाब के लोगो ने ऐसी शराबी को सत्ता दी है। राज्य को वह कैसे चलाएगा, जो आम आदमी पार्टी के बस की बात नहीं है। आज जालंधर के कई विभागों के अधिकारियों के साथ उनकी बैठक हुई और शहर के कई मुद्दों पर उन्होंने अधिकारियों के साथ चर्चा की है। पुलिस को आप के नेता, मंत्री, विधायक सही ढंग से काम नहीं करने दे रहे। पंजाब में नशे के खात्मे के लिए जल्द ही कांग्रेस एकजुट होकर लड़ने के लिए कोई ठोस कदम उठाने जा रही है।
शहर में सड़को की हालत के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि नगर निगम में सत्ता में आने के लिए आम आदमी पार्टी ने विरोधी पार्षदों को अपने साथ तो मिला लिया, लेकिन वहां काम के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा है। आज शहर में सीवरेज का गन्दा पानी, सड़के टूटी हुई है। लेकिन इसकी तरफ किसी का भी ध्यान नहीं है।
SC स्कालरशिप के बारे में बोलते हुए चन्नी ने कहा कि अगर कोई भी स्कूल-कॉलेज बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा तो उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अगर किसी बच्चे को SC स्कालरशिप को लेकर कोई परेशानी आती है, तो वह सीधा मुझ से सम्पर्क कर सकता है।