दोआबा न्यूजलाइन


मेष (Aries) आज दिन की शुरुआत बेहद भागदौड़ भरी होगी। कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बनते-बनते बाधा आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपने चरित्र को पवित्र बनाए रखें।
उपाय : आज परस्त्री गमन से बचे। अन्यथा संतान को कष्ट होगा।

वृषभ (Taurus) आज दिन के पूर्वाद्ध की अपेक्षा उत्तरार्ध में अधिकांश लाभ एवं उन्नति कारक समय रहेगा। पहले से सोचे समझे कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। विरोधियों के साथ सतर्कता पूर्वक व्यवहार करें। सामाजिक कार्यों के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी।
उपाय : शिवलिंग का जल अथवा दूध से अभिषेक करें।
मिथुन (Gemini) आज महत्व्पूर्ण कार्य में बाधाएं आएंगी। लेकिन कुछ प्रयास करने पर परिस्थिति अनुकूल होने लगेंगी। जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पहले से रुके हुए कुछ कार्य बनने की संभावना रहेगी। कार्य क्षेत्र में असमंजस की स्थिति पैदा न होने दे।
उपाय : आज अंधे व्यक्ति की सेवा करें। नंगे पांव मंदिर जाएं।
कर्क (Cancer) आज कुछ विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी। किसी अन्य को कार्य न दें। स्वयं ही कार्य करें। राजनीति में कोई उच्च पदस्थ व्यक्ति सहयोगी सिद्ध होगा। किसी पुराने मुकदमे से आपको मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन संबंधी बाधाओं से छुट्टी मिलेगी।
उपाय : आज हनुमान जी पर केसर का तिलक लगाए। पीला रुमाल अपने पास रखें।
सिंह (Leo) आज पारिवारिक दायित्व का भार बढ़ सकता है। सगे संबंधियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। विवाद आदि की संभावना रहेगी। वाणी पर संयम रखें। जो कुछ बोले सोच विचार कर बोले। जब तक कार्य न बन जाए उसका चर्चा किसी और से नहीं करें।
उपाय : उगते हुए चंद्रमा को प्रणाम करें और अपनी माता के चरण स्पर्श करें।
कन्या (Virgo) आज व्यापार में भाई बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। फोर्स से जुड़े लोगों को अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। राजनीति में आपके साहस और पराक्रम को देखकर विरोधी भी सन्न रह जाएंगे। नौकरी में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी।
उपाय : प्रातः उठते ही चीटियों को चीनी शक्कर सूखी मेवा मिलाकर डालें।
तुला (Libra) आज अपने महत्वपूर्ण कार्य के बारे में विरोधी पक्ष को न बताएं। वह आपकी योजनाओं में बाधा डाल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगी जनों के साथ तालमेल बिठाने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी प्रकार से अपने मन को कार्यों में व्यस्त रखने की कोशिश करें।
उपाय : आज स्फटिक शिवलिंग का अभिषेक करें। और शिव जी को बेलपत्र अर्पित करें।
वृश्चिक (Scorpio) आज कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण कार्य जब तक पूरा न हो जाए तब तक किसी से उसका खुलासा न करें। अन्यथा कार्य बिगड़ भी सकता है। अपनी समस्याओं को अधिक समय तक न बढ़ने दे। उनके शीघ्र समाधान करने का प्रयास करें।
उपाय : आज गरीबों को उपयोगी वस्तु दान करें।
धनु (Sagittarius) नया व्यापार शुरू कर शुरू करना लाभदायक रहेगा। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। नौकरी में मनचाहा कार्य करने को मिलेगा। किसी प्रियजन के कारण समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नवनिर्माण संबंधी कार्य में प्रगति होगी। राजनीति में आपका वर्चस्व स्थापित होगा। खेलकूद प्रतियोगिता में अपेक्षित सफलता मिलने के योग हैं।
उपाय : आज श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर (Capricorn) आज नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। राजनीति में महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को पैकेज बढ़ाने का शुभ समाचार मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी।
उपाय : आज श्री यंत्र की विधिपूर्वक पूजा करें।
कुंभ (Aquarius) आज आपका दिन आपके लिए सामान्य सुखद और उन्नतिकारक रहेगा। आपके रुके हुए कुछ कार्य बनने की संभावना रहेगी। किसी के बहकावे में न आएं। विरोधियों से सावधानी पूर्वक व्यवहार करें। किसी भी प्रकार के तर्क वितर्क से बचें।
उपाय : आज श्री गणेश सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मीन (Pisces) आज का दिन शुभ लाभ और उन्नति प्रदायक रहेगा। जब तक कार्य पूरा न हो जाए तब तक किसी से उसका खुलासा न करें। अन्यथा कार्य बिगड़ भी सकता है। आप अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। आजीविका क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को अधिक परिश्रम करने से स्थिति सुधरेगी।
उपाय : आज अपने नौकर और मजदूरों को वस्त्र भोजन और धन आदि देकर उन्हें प्रसन्न रखें।