दोआबा न्यूजलाइन


मोहाली: आम आदमी पार्टी की खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान की फिर से घर वापसी हो गई है। पार्टी ने अनमोल गगन मान का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री अमन अरोड़ा की अनमोल गगन मान के साथ बैठक हुई, जिसके बाद विधायक अनमोल ने अपना इस्तीफा वापिस ले लिया है। इस बात की जानकारी आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने एक्स पर दी है।


वहीं एक्स पर इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अमन अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि आज मैं अनमोल गगन मान से पारिवारिक माहौल में मिला। पार्टी ने विधायक पद से उनका इस्तीफा नामंजूर करने का फैसला किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। हमने उनसे पार्टी और क्षेत्र की प्रगति के लिए मिलकर काम करते रहने का अनुरोध किया। अनमोल, अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी जी के परिवार का हिस्सा थी, हैं और रहेंगी।
AAP की महिला विधायक ने दिया इस्तीफा, बोली -दिल भारी, पर मैंने सियासत छोड़ने का फैसला लिया
सियासी गलियारों से अहम खबर सामने आ रही है, जहांआम आदमी पार्टी की विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। मान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यहीं नहीं वह अब राजनीति भी छोड़ना चाहती है। उन्होंने विधानसभा स्पीकर को इस्तीफा भेज दिया है और कहा कि इसे स्वीकार किया जाए। बता दें कि, अनमोल गगन मान खरड़ से विधायक थी।
गौरतलब है कि अब खरड़ विधानसभा में उपचुनाव हो सकते हैं। अनमोल गगन मान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने इस्तीफे और सियासत छोड़ने की बात कही है। उन्होंने लिखा कि, ”दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।