
दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर : जालंधर के सोडल फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला जिसके चलते अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों ने ट्रेन की पटरी पर शव पड़ा देख तुरंत
पुलिस को सूचना दी।
वहीं घटना की सूचना पाकर तुरंत जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से हटवाया और एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। शव को शिनाख्त के लिए फिलहाल सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 35 से 40 साल के करीब लग रही है।

बताया जा रहा है कि शव की एक पहचान है कि उसने ब्लेजर (कोट) पहना हुआ था। पुलिस घटना की जांच दुर्घटना या आत्महत्या दोनों एंगल से कर रही है। फिलहाल पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है। वहीं जीआरपी पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के थानों में मृतक की फोटो भेज दी है।

