
दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: महानगर की चर्चित जोहल मार्किट में स्थित मशहूर सोया ट्रीट शॉप से एक ग्राहक द्वारा खरीदे पनीर में बाल निकलने को लेकर भारी बवाल देखने को मिला। घटना के बाद दुकान के बाहर तनावपूर्ण माहौल बन गया। ग्राहक वनी का आरोप है कि उसने उक्त दुकान से सोया पनीर खरीदा था। लेकिन जब घर जाकर उसने पैकिंग खोली, तो पनीर के टुकड़ों के बीच एक बाल फंसा हुआ मिला। जिसको देखकर तुरंत वह इसकी शिकायत करने दुकान पर पहुंचे। लेकिन वहां दुकान के कर्मचारियों ने अपनी गलती मानने की बजाए और इसकी माफ़ी मांगने की बजाए उनसे बहस करनी शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहसबाजी शुरू हो गई।
ग्राहक का आरोप है की दुकान के कर्मचारियों ने उसके साथ बदतमीजी की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। देखते ही देखते दुकान के कर्मचारियों और ग्राहक के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।

वहीं इस घटना से परेशान और निराश होकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन को इस मामले की गहन जांच करने की अपील की है। उन्होंने पुलिस से दुकानके स्टॉक और वहां के रखरखाव की जांच की मांग की है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह लोगों को स्वच्छ और शुद्ध खाद्य पदार्थ दे रहे हैं या नहीं।

