Friday, August 15, 2025
Home (मुंबई आज से सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, जानें कहां कितने कम हुए दाम…

आज से सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, जानें कहां कितने कम हुए दाम…

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मुंबई: जुलाई महीने की शुरुआत में आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जानकारी के अनुसार आज 1 जुलाई से LPG सिलेंडर ₹58.50 तक सस्ता हुआ है। आयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट जारी किए हैं। यह बदलाव 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर
में देखने को मिले हैं। हालाँकि घरेलु LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹58.50 तक सस्ता हो गया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती के बाद दिल्ली में इसकी कीमत पहले से घटकर ₹1665 हो गईं है। पहले ये ₹1723.50 में मिल रहा था। वहीं मुंबई में यह ₹58 घटकर ₹1616.50 में मिल रहा है, पहले इसके दाम ₹1674.50 थे।

इसके साथ ही आज एक जुलाई से और भी कई बड़े बदलाव हुए हैं। आज से रेल में सफर करना महंगा हो गया है। नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्लास के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। रेलवे के सामने बढ़ते खर्चे और मेंटेनेंस की लागत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

इसके साथ ही तत्काल टिकट बुकिंग करने के लिए अब IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करना जरुरी होगा। इसके अलावा अब पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है।

You may also like

Leave a Comment