Thursday, September 19, 2024
Home जालंधर जालंधर वेस्ट उपचुनाव: कांग्रेस का “आप” पर वार, बोले: विकास के नाम पर जनता को दिया धोखा

जालंधर वेस्ट उपचुनाव: कांग्रेस का “आप” पर वार, बोले: विकास के नाम पर जनता को दिया धोखा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर (पूजा मेहरा): जालंधर के पंजाब प्रेस क्लब में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए शब्दों के वार किये। इस दौरान उन्होंने जालंधर वेस्ट उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार सुरजीत कौर के हक में वोट भी मांगे।

राजा वडिंग ने कहा- मैंने अपने 45 साल की राजनीति में इतनी खराब सरकार कभी नहीं देखी। पंजाब में आम आदमी पार्टी आने से 4 गुना ज्यादा नशा बढ़ गया है। लोगों में पुलिस का खौफ बिल्कुल खत्म हो गया है। लॉ एंड आर्डर की स्थिति लगभग खत्म हो गई है। वहीं किसान सड़कों पर बैठे हैं, कर्मचारी सरकार के खिलाफ रोष कर रहे हैं। चुनाव के बीच पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में आकर रह रहे हैं, लेकिन जालंधर एम्प्लॉई धरने का हब बन गया है।

आप सरकार ने पंजाब को कर्ज में डुबो दिया है। पंजाब पर करोड़ों रुपए का कर्ज है। अब पंजाब सरकार पर जनता का विश्वास उठ चुका है। आगें उन्होंने कहा कि अब टाइम आ गया है, वेस्ट की सीट काग्रेस की झोली में डालने का।

राजा वडिंग के साथ कांगेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद रहे। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जिस पार्टी ने बदलाव लाने की बात की थी वह सब के सामने है। पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित शिव सेना नेता का हाल पूछने गए थे, यह अच्छी बात है। लेकिन सिद्धू मूसेवाले को अभी तक इंसाफ नहीं मिला है, पुरोहित जी को वहां पर भी जाना चाहिए और आसपास भी देखना चाहिए कि पंजाब की स्थिति अब क्या हो चुकी है।

इसी के साथ राजा वडिंग ने जालंधर डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर को चेतावनी देते हुए कहा कि वोटिंग के दिन हम सारा दिन डीसी दफ्तर में बैठेंगे, अगर किसी भी पोलिंग बूथ पर किसी भी तरह की कोई हिंसा होती है तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment