दोआबा न्यूज़लाइन


जालंधर: पंजाब के जालंधर में आज एक गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार सिलेंडरों से भरा ट्रक जालंधर के गोराया में स्थित गांव गोहावर के पास हाईवे से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रहे बजरी से भरे टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी। जिसके कारण सिलेंडरों से भरा ट्रक फ्लाईओवर से निचे जा गिरा। लेकिन गनीमत रही कि सिलेंडरों को कुछ नहीं हुआ वरना बड़ा हादसा हो जाता। हादसे में चालक सुरक्षित हैं लेकिन दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसा आज सुबह का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार घटना के वक्त ट्रक में करीब 300 से ज्यादा सिलेंडर थे। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर सड़क सुरक्षा बल की टीम पहुंची। सड़क सुरक्षा बल के एएसआई जसविंदर सिंह ने कहा कि मौके पर पहुंच कर उन्होंने देखा कि गैस सिलेंडरों से लदा एक वाहन फ्लाईओवर से नीचे गिरा हुआ था। वाहन में लगभग 342 गैस सिलेंडर भरे हुए थे। जिसके बाद मौके पर पहुंची थाना गोराया की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
वहीं घटना कि जानकारी देते हुए ट्रक चालक गुरदयाल सिंह ने बताया कि वह गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर टायर चेक कर रहा था, तभी पीछे से आ रहे बजरी से भरे टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक अन्यन्त्रिक होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा।