
दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर ग्रामीण पुलिस के ध्यान में आया है कि कुछ मीडिया आउटलेट्स में एक खबर प्रसारित की गई है, जिसमें दावा किया गया है कि गांव उधोवाल, थाना मेहतपुर के एक 19 वर्षीय युवक वंश की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। उक्त दावा गलत है और प्रमाणित तथ्यों पर आधारित नहीं है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी स.हरविंदर सिंह विर्क ने स्पष्ट किया कि युवक पहले बुरी संगत में पड़ गया था और नशे का आदी हो गया था। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 27/61/85 के तहत मुकदमा नंबर 110 दिनांक 06-06-2025 को थाना महतपुर में दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान युवक को जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा 07-06-2025 को इलाज के लिए पिम्स अस्पताल, जालंधर भेजा गया, जहां उसने सफलतापूर्वक नशा छुड़ाया और नशे की आदत पूरी तरह छोड़ दी। इलाज पूरा करने के बाद वह घर वापस आ गया और अपने परिवार के साथ सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा था।
हाल ही में युवक की दुर्भाग्यवश उसकी सेहत में अचानक गिरावट आने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। परिवार के सदस्यों ने भी स्पष्ट किया है कि उसकी मृत्यु बीमारी के कारण हुई है, न कि नशे से संबंधित। इसलिए कुछ मीडिया रिपोर्टों में युवक की मौत को नशे की ओवरडोज से जोड़ना भ्रामक और तथ्यों के विपरीत है।

जालंधर ग्रामीण पुलिस शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है और मीडिया तथा आम जनता से अपील करती है कि ऐसी संवेदनशील जानकारी प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि अवश्य कर लें।
जालंधर के कबड्डी खिलाड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नशे की ओवरडोज बताई जा रही वजह

जालंधर के मेहतपुर से एक बड़ी दुःखदाई खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के ग्रामीण इलाके मेहतपुर के एक उभरते कबड्डी खिलाड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान वंश की के मेहतपुर के गांव उदोवाल, जालंधर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वंश घर से पास के गांव बालोकी खेड़ा रोड में गया हुआ था, जहां उसका संदिग्ध हालत में शव मिला। जहां राहगीरों ने घटना की सूचना गांव के सरपंच और परिवार को दी। परिवार ने इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी और युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। वंश के परिवार में उसके माता-पिता, एक छोटा भाई और एक छोटी बहन हैं।
वहीं घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए गांव उदोवाल के पंच मनप्रीत सिंह ने बताया कि वंश एक अच्छा खिलाड़ी था और उसने कई कबड्डी टूर्नामेंट में स्कूल का प्रतिनिधित्व किया था। बताया जा रहा है कि वंश दो साल पहले 12वीं पास कर चुका था और स्कूल स्तर से ही कबड्डी खेलता था। वह कई टूर्नामेंट में हिस्सा भी ले चुका था। उन्होंने कहा कि स्कूल छोड़ने के बाद वह नशे की गिरफ्त में आ गया था। गांव के लोगों ने भी कहा है कि खिलाडी की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
