Saturday, April 19, 2025
Home क्राईम इंफ्यूलेंसर के घर ग्रेनेड फेंकने के मामले में जालंधर देहात पुलिस ने किया दूसरा एनकाउंटर, महिला सहित 4-दबोचे

इंफ्यूलेंसर के घर ग्रेनेड फेंकने के मामले में जालंधर देहात पुलिस ने किया दूसरा एनकाउंटर, महिला सहित 4-दबोचे

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाईन

जालंधर : जालंधर में लगातार देहात पुलिस ने दूसरा एनकाउंटर कर दिया है। ये मामला यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ ​​रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमले से जुड़ा हुआ है। पहला एनकाउंटर पुलिस द्वारा सुबह रायपुर बल्लां के पास किया था, इसी कड़ी में 15 घंटे के बाद दूसरा एनकाउंटर देर रात पुलिस ने आदमपुर के चुड़वाली के पास किया। पहले मामले में आरोपी ने पहले पुलिस पर गोली चलाई, जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो बदमाश जख्मी हो गए था। देर रात हुए एनकाउंटर के बाद पुलिस द्वारा महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसे लेकर पुलिस अलग से एफआईआर दर्ज कर रही है।

सुबह किए गए एनकाउंटर में पुलिस ने हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले बदमाश हार्दिक कंबोज (21) को गोली लगी थी। वही, दूसरे आरोपी की पहचान फिलहाल अभी तक नहीं हो पाई है।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि ग्रेनेड हमले के मामले में पहले हार्दिक कंजोब की गिरफ्तारी हुई थी। उसकी पूछताछ के बाद अमितप्रीत सिंह निवासी कपूरथला को गिरफ्तार किया था। अमितप्रीत सिंह की गिरफ्तारी हिमाचल प्रदेश से की गई। दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया था। आरोपियों के साथ एक महिला भी थी, जोकि पुलिस हिरासत में ही है। आरोपी अमितप्रीत सिंह ने गाड़ी को तेज भगाने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर फायरिंग की। महिला की पहचान लक्ष्मी निवासी खांबड़ा और अमित के दो अन्य साथियों की पहचान धीरज और पांडेय के रूप में हुई है। लड़की की भूमिका फिलहाल संदिग्ध है। इन दोनों मामलों में कुल पांच गिरफ्तारियां हो चुके हैं।

You may also like

Leave a Comment