Thursday, October 9, 2025
Home जालंधर जालंधर देहाती ब्लॉक कांग्रेस-2 करतारपुर के प्रधान को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, डकैती के मामले में हुए गिरफ्तार

जालंधर देहाती ब्लॉक कांग्रेस-2 करतारपुर के प्रधान को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, डकैती के मामले में हुए गिरफ्तार

by Doaba News Line

जालंधर : कांग्रेस पार्टी ने जालंधर देहाती के करतारपुर ब्लॉक कांग्रेस-2 के प्रधान जोरावर सिंह सोढ़ी को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जोरावर सिंह को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने बाहर का रास्ता दिखाया है। क्योंकि जोरावर सिंह सोढी पर डकैती जैसे गंभीर आपाराधिक मामले को लेकर एफआईआर दर्ज है और उसे गिरफ्तार भी किया जा चुका है। जिस कारण पार्टी ने ये फैसला लिया।


बता दें कि जोरावार सिंह सोढी के खिलाफ करतारपुर हलका इंचार्ज और पूर्व एसएसपी राजिंदर सिंह की ओर से 4 जुलाई को शिकायत दी गई थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पार्टी ने तुरंत निष्कासन का फैसला लिया।

You may also like

Leave a Comment