Home जालंधर जालंधर नगर निगम का ऐतिहासिक बजटः जिसमें दिखाई देती है विकास की साफ़ झलक : कविता सेठ

जालंधर नगर निगम का ऐतिहासिक बजटः जिसमें दिखाई देती है विकास की साफ़ झलक : कविता सेठ

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: नगर निगम द्वारा पेश किया गया बजट जालंधर शहर के समूचे विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। वहीं बजट को लेकर जालंधर के वार्ड नंबर 57 की पार्षद कविता सेठ ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह बजट वास्तव में बेमिसाल है। पार्षद का कहना है कि यह बजट आने वाले समय में पूरे जालंधर की रूप-रेखा बदल देगा।

पार्षद ने आगे यह भी बताया कि बजट में वार्ड नंबर 57 के लिए कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। इनमें मुख्य रूप से सड़कों के निर्माण व मरम्मत, सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने और क्षेत्र में जरुरी सुविधाओं को बेहतर करने के कार्य में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलेगी और जीवन स्तर में सुधार आएगा।

कविता सेठ ने कहा कि नगर निगम द्वारा पेश इस बजट में विकास की साफ़ झलक दिखाई देती है, जबकि विपक्ष के पास इसका विरोध करने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं था। यही कारण रहा कि बजट सत्र के दौरान विपक्ष पूरी तरह से बिना जवाब के नजर आया।

वहीं इस दौरान पार्षद ने मेयर विनीत धीर की विशेष सराहना करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और विकास के प्रति प्रतिबद्धता के चलते जालंधर में अभूतपूर्व काम हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मेयर धीर शहर को नई दिशा देने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।


 

वहीं उन्होंने नगर निगम और मेयर वनीत धीर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मेयर के कुशल नेतृत्व में जालंधर शहर तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जालंधर पूरे पंजाब में एक अलग और विशेष पहचान बनाएगा। इसके साथ ही पार्षद ने नगर निगम प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि वे अपने वार्ड के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी और जनता की हर समस्या का समाधान पहल के आधार पर किया जाएगा।

 

 

You may also like

Leave a Comment