Friday, September 20, 2024
Home जालंधर जालंधर : कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ लगाया धरना

जालंधर : कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ लगाया धरना

by Doaba News Line

(पूजा मेहरा) : कांग्रेस की समूची लीडरशिप ने मंगलवार को नगर निगम दफ्तर के बाहर प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाएं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शहर के हालात इतने खराब हो गए है कि लोग सीवरेज और पानी की समस्या के साथ टूटी सड़कों से परेशान हो रहे है।

इस धरने में विभिन्न मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हुए, लोगों का कहना है कि हमारी गलियों का बहुत बुरा हाल है। पीने का पानी भी मूल्य खरीद कर पीते है। कई बार निगम प्रशासन को कंप्लेंट भी दी है लेकिन इसके बावजूद भी समस्या का कोई भी समाधान नहीं हो रहा। गंदगी की वजह से हमें कई बीमारियां लग रही हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस विधायक बावा हैनरी, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, पूर्व पार्षद शैरी चड्ढा सहित कई नेता मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment