Thursday, August 14, 2025
Home जालंधर जालंधर : सर्जिकल कॉम्प्लेक्स में फायर स्टेशन का उद्घाटन, व्यापारियों को बड़ी राहत

जालंधर : सर्जिकल कॉम्प्लेक्स में फायर स्टेशन का उद्घाटन, व्यापारियों को बड़ी राहत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर : कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने आज सर्जिकल कॉम्प्लेक्स में फायर स्टेशन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में फायर स्टेशन की बहुत आवश्यकता थी। फैक्ट्री मालिकों द्वारा भी यह मांग लंबे समय से की जा रही थी। बातचीत के दौरान डिवीजन फायर ऑफिसर जसवंत सिंह काहलो ने बताया कि अभी तक स्थायी स्टाफ की भर्ती नहीं हुई है। यहाँ पर शिफ्टों में काम होगा और लोगों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस बीच मोहिंदर भगत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह मांग लंबे समय से चल रही थी, जिसे आज मान सरकार ने पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर करोड़ों की लागत से अग्निशमन केंद्र बनाया गया है और यह खेल एवं सर्जिकल परिसर के लिए बहुत महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से मान सरकार पंजाब के लोगों की मांगों पर ध्यान देकर उनकी मांगों को पूरा कर रही है। आगे भी ऐसा ही किया जायेगा। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सर्कार हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि आवाम को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

You may also like

Leave a Comment