Saturday, April 19, 2025
Home जालंधर जालंधर में BJP ने गलियों और बाजारों में लगाए ‘लापता सांसद चन्नी’ के पोस्टर

जालंधर में BJP ने गलियों और बाजारों में लगाए ‘लापता सांसद चन्नी’ के पोस्टर

by Doaba News Line

कहा- चुनाव जितने के बाद जालंधर का रास्ता भूल गए चन्नी

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर से कांग्रेस सांसद चुने गए चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल बीती रात जालंधर शहर में भाजपा नेताओं ने लोकसभा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को लापता बताते हुए शहर में ‘लापता सांसद’ के पोस्टर लगाए हैं। ये पोस्टर शहर की कई गलियों और बाजारों में लगाए गए हैं।

वहीं पोस्टर लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व महासचिव युवा मोर्चा पंजाब नरिंदर पाल सिंह ढिल्लों ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जालंधर से कांग्रेस पार्टी से चरणजीत सिंह चन्नी भारी बहुमत से जीते थे हैं। तब उन्होंने जालंधर की जनता से कई वादे किए थे। लेकिन अब वादे तो दूर, चन्नी जालंधर की जनता को दिखाई भी नहीं दे रहे हैं।

बीजेपी नेता ने यह भी कहा कि ये हमारे सांसद हैं जो जालंधर से चुनाव जीते हैं, लेकिन उसके बाद यह लापता हो गए हैं। आगरा आपको यह कहीं मिलते हैं तो उन्हें याद दिलाएं कि वे जालंधर से जीते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव जीतने से पहले जालंधर की जनता से विकास के कई वादे किए थे।जिसके चलते लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वह अपनी समस्याएं किससे कहें। जिसके चलते यह कदम उठाया गया है।

You may also like

Leave a Comment