Home क्राईम जालंधर में भाजपा नेता की रिश्तेदार महिला के घर में घुसकर हत्या, लुटेरे द्वारा वारदात करने की आशंका

जालंधर में भाजपा नेता की रिश्तेदार महिला के घर में घुसकर हत्या, लुटेरे द्वारा वारदात करने की आशंका

by Doaba News Line

जालंधर (सलोनी) : शहर के पॉश इलाके मोता सिंह नगर में बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात लुटेरों ने एक महिला के घर में घुसकर हत्या कर दी और फिर लूटपाट कर फरार हो गए। मृतका की पहचान विनोद के रूप में हुई है, जो भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की की रिश्तेदार बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, घटना के समय विनोद घर पर अकेली थीं।

उनके पति किसी काम से बाजार गए हुए थे। जब वे शाम को वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद है और कई बार दस्तक देने के बाद भी कोई दरवाजा नहीं खुल रहा। स्थिति संदिग्ध लगने पर उन्होंने ऊपर के दरवाजे से घर में प्रवेश किया, जहां उन्होंने विनोद को मृत अवस्था में पाया।

भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि घर के ऊपरी दरवाजे खुले हुए थे और उनकी ताई के शरीर पर चोट के निशान थे। साथ ही, अलमारी और घर का सारा सामान बिखरा हुआ था, और उनके सभी गहने भी गायब थे। इससे स्पष्ट होता है कि यह लूट के इरादे से की गई हत्या है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

You may also like

Leave a Comment