Thursday, August 28, 2025
Home जालंधर आदमपुर में बाइक सवार बदमाशों ने देर रात घर पर फेंका पेट्रोल बम, CCTV में कैद वारदात

आदमपुर में बाइक सवार बदमाशों ने देर रात घर पर फेंका पेट्रोल बम, CCTV में कैद वारदात

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में दिन-प्रतिदिन आपराधिक मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला जालंधर में पड़ते आदमपुर कस्बे के गांधी नगर से सामने आया है जहां बीती रात 2 बदमाशों ने एक घर पर पेट्रोल बम से हमला किया। गनीमत रही कि घटना में घर का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ, लेकिन घर को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि कैसे बदमाश बाइक पर सवार होकर आते हैं और घर पर पेट्रोल से भरी बोतलें फेंककर फरार हो जाते हैं।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए घर के मालिक हंसराज की पत्नी परमिंदर कौर ने बताया कि वह अपने छोटे बेटे सुमित कुमार के साथ घर में रहती हैं। उनका एक बेटा-बेटी विदेश में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने जब सुबह उठकर देखा तो घर के अंदर कांच के टुकड़े बिखरे पड़े थे और मुख्य गेट पर जलने के निशान थे। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना आदमपुर पुलिस को दी।

वहीं जानकारी देते हुए थाना आदमपुर के एसएचओ हरदेव प्रीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस जांच जारी है। घटना की जांच के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। जिसके आधार पर जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment