दोआबा न्यूज़लाइन


जम्मू: जम्मू के कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए एक जरुरी खबर है। मिली जानकारी के जम्मू में हो रही तेज बारिश के कारण यात्रा के महत्वपूर्ण हिमकोटी रास्ते पर फिर से भूस्खलन हो गया है। वहीं माता के दर्शनों के लिए जाने वाले भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भूस्खलन मार्ग को बंद कर दिया गया है। हालांकि पुराने पारंपरिक मार्ग से श्रद्धालुओं को यात्रा करने की अनुमति दी गई है।



जानकारी के अनुसार इस दौरान बोर्ड प्रशासन द्वारा भूस्खलन मार्ग पर राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। बता दें कि 3 दिन पहले भी तेज बारिश के कारण हिमकोटी मार्ग (नए मार्ग) पर स्थित सत्या व्यू प्वाइंट के पास भूस्खलन हुआ था। जिसके चलते भी नया हिमकोटी मार्ग श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया था।