Home जालंधर जालंधर में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ को लेकर अहम मीटिंग, खेलों से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से हुई चर्चा

जालंधर में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ को लेकर अहम मीटिंग, खेलों से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से हुई चर्चा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के DC ऑफिस में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ को लेकर एक अहम मीटिंग की गई। इस मीटिंग के दौरान खेलों को और बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर मौके प्रदान करने और खेलों से जुड़े इंतज़ामों को मज़बूत करने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस सम्बन्ध में मेयर विनीत धीर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर इस मीटिंग की तस्वीरें शेयर कर पोस्ट डाली है।

इस दौरान डीसी ने कहा कि पंजाब में स्पोर्ट्स कल्चर को और मज़बूत करना और युवाओं को खेलों से जोड़ने के प्रति हमारी दृढ़ वचनबद्धता है।
इस मौके पर DC वरजीत वालिया, मेयर वनीत धीर, सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली, राजविंदर कौर थियाड़ा सहित अन्य आप नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

You may also like

Leave a Comment