
दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर के चौगिट्टी चौक के नजदीक आज सुबह एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार पिता -पुत्र को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह चौगिट्टी चौक के पास बिजली घर के बाहर एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पिता- पुत्र दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। वहीं कार चालक टक्कर मरकर मौके से फरार हो गया। घायल की पहचान 47 वर्षीय विजय कुमार निवासी सूर्या एन्क्लेव ग्रीन सिटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह अपने बेटे को बाइक पर स्कूल छोड़ने जा रहे थे।
एक्सीडेंट के बाद राहगीर तुरंत घायलों की मदद के लिए पहुंचे। आसपास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को एक्सीडेंट की सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही 112 और एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए घायल विजय कुमार को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जिसके बाद ट्रैफिक को सुचारू रूप से शुरू कराया।

राहगीरों के अनुसार एक्सीडेंट के बाद बाइक सवार विजय कुमार गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ सड़क पर गिर गए, जबकि उनका बेटा भी निचे गिरने से बेहोश हो गया। जिसके बाद आसपास के लोग और राहगीर मदद के लिए मौके पर रुके और बच्चे को संभाला। लोगों ने बच्चे को गोद में उठाकर उसे पानी के छींटे दिए, जिससे कुछ ही देर में उसे होश आ गया। जबकि घायल विजय कुमार को घायल अवस्था में
तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
एक्सीडेंट की सुचना पाकर सम्बंधित थाना रामामंडी के सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि एक तेज रफ्तार ग्रे रंग की कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और कार चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। उनका कहना है कि घटनास्थाल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
