Home जालंधर BREAKING: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भयानक एक्सीडेंट, टिप्पर ने नेशनल हाईवे के कर्मचारी को कुचला, मौत

BREAKING: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भयानक एक्सीडेंट, टिप्पर ने नेशनल हाईवे के कर्मचारी को कुचला, मौत

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर पचरंगा के पास एक तेज रफ्तार टिप्पर ने नेशनल हाईवे के कर्मचारी को कुचल दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कर्मचारी को भागने तक का मौका नहीं मिला और टिप्पर उसके उपर से निकल गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने थाना भोगपुर में इसकी सूचना दी। जानकारी देते हुए एसएसएफ के रणधीर सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे के कर्मचारी की पहचान राम लुभाया के रुप में हुई है और वह डिवाइडर के बच्चों बीच पौधे लगा रहा था। इस दौरान हाईवे पर सेफ्टी कोण भी लगाए हुए थे। लेकिन उसके बावजूद हादसा हो गया।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए एएसआई रणधीर सिंह ने कहा हादसे की सूचन थाना भोगपुर को दे दी गई थी। जिन्होंने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं टिप्पर चालक उदेश कुमार निवासी बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया है और थाना भोगपुर पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment