Tuesday, August 19, 2025
Home राजनीति दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य, वायरल हुआ शादी का कार्ड

दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य, वायरल हुआ शादी का कार्ड

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

शिमला: हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री और पूर्व सीएम, राजा वीरभद्रा सिंह के बेटे विक्रमादित्य फिर से एक बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार उनकी शादी चंडीगढ़ में 22 सितंबर को होनी तय हुई है। पंजाब की अमरीन कौर विक्रमादित्य सिंह की दुल्हन बनने जा रही है। सोशल मीडिया पर विक्रमादित्य सिंह की शादी का कार्ड खूब वायरल हो रहा है, जिसके अनुसार उनकी शादी चंडीगढ़ में 22 सितम्बर को होने जा रही है। विक्रमादित्य सिंह विधानसभा क्षेत्र सुन्नी से तीसरी बार विधायक और 6 बार हिमाचल के सीएम रह चुके वीरभद्र सिंह के बेटे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विक्रमादित्य की होने वाली दुल्हन अमरीन कौर चंडीगढ़ के सेक्टर 2 के सरदार जोतिंद्र सिंह सेखो और सरदारनी ओपिंद्र कौर की बेटी हैं। जबकि अमरीन खुद हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पड़ी हैं और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर है। अमरीन और विक्रमादित्य सिंह काफी समय से दोस्त हैं। अब दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है।

बता दें कि यह विक्रमादित्य की दूसरी शादी है। राजस्थान के उदयपुर के राजघराने की बेटी सुदर्शना सिंह के साथ विवाह हुआ था, जो किसी कारणवश ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों के बीच 2024 में तलाक हो गया था। सुदर्शना सिंह मेवात वंश की राजकुमारी हैं। इनकी शादी 8 मार्च 2019 को हुई थी और नवंबर 2024 में तलाक हो गया। अब विक्रमादित्य सिंह दोबारा से शादी करने जा रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment