Wednesday, March 26, 2025
Home राजनीति MLA एवं पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर की माता के निधन पर हिमाचल के CM और उप मुख्यमंत्री ने जताया शोक

MLA एवं पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर की माता के निधन पर हिमाचल के CM और उप मुख्यमंत्री ने जताया शोक

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

हिमाचल: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज विधायक एवं पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर की माता सुदेश देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

CM ने भी बिक्रम ठाकुर की माता के निधन पर जताया शोक

वहीं हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी विधायक एवं पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर की माता सुदेश देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वह 83 वर्ष की थी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

You may also like

Leave a Comment