Saturday, April 26, 2025
Home जालंधर पंजाब में अप्रैल में ही गर्मी के कारण मची हाय तौबा, राज्य में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी

पंजाब में अप्रैल में ही गर्मी के कारण मची हाय तौबा, राज्य में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: पंजाब में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है जिसके कारण राज्य भर में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ रही है। इस बीच आज मौसम विभाग ने राज्य में हीटवेव को लेकर यलो अलर्ट कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है और यह सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।

वहीं इस साल में सबसे अधिक तापमान पंजाब के बठिंडा शहर का बताया जा रहा है जो 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। IMD के अनुसार राज्य में हीटवेव का अलर्ट है, तो वहीं पडोसी राज्य हिमाचल से सटे 2 जिलों पठानकोट और होशियारपुर में बारिश के आसार भी बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही यहां बारिश, तूफान और तेज हवाओं की भी चेतावनी दी गई है। जबकि राज्य के अन्य जिलों में बारिश का कोई अनुमान नहीं लगाया गया है। इससे हीटवेव की स्थिति और गंभीर हो गई है।

वहीं IMD ने 29 अप्रैल तक पंजाब के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है। 26 अप्रैल को तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, एसएएस, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, फाजिल्का, फरीदकोट, बरनाला, संगरूर, मानसा, बठिंडा और मुक्तसर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 27-28 अप्रैल को हीटवेव की चेतावनी पूरे मध्य पंजाब और दक्षिणी जिलों में जारी। पूरे राज्य में से पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और नवांशहर ही इससे बचे रहेंगे। अन्य पूरा पंजाब लू की बड़ी मार झेलेगा। 29 अप्रैल को कुछ जिलों पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, नवांशहर, रूपनगर में राहत की उम्मीद, लेकिन मालवा में तब भी हीटवेव जारी रहने की आशंका बताई जा रही है।

3 जिलों का अनुमान

जालंधर: जालंधर में आसमान साफ रहेगा, सूरज चमकेगा। तापमान 18 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा।

लुधियाना: लुधियाना में भी आसमान साफ रहेगा, सूरज चमकेगा। तापमान 21 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान, तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा।

अमृतसर: अमृतसर में भी आसमान साफ रहेगा, सूरज चमकेगा। तापमान 18 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान, तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा।

You may also like

Leave a Comment