Wednesday, July 9, 2025
Home जालंधर पंजाब में 3 दिन नहीं चलेंगी सरकारी बसें, रोडवेज-PRTC कर्मचारियों ने किया चक्का जाम

पंजाब में 3 दिन नहीं चलेंगी सरकारी बसें, रोडवेज-PRTC कर्मचारियों ने किया चक्का जाम

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब में फिर एक बार पी. आर.टी.सी. पंजाब रोडवेज और पनबस कॉट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के साथ-साथ कॉन्ट्रैक्ट पी.आर.टी.सी. वर्कर्स यूनियन (आजाद 31/2007) हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके चलते आज 9 जुलाई को बसों का चक्का जाम रहेगा। जानकारी के अनुसार मंगलवार आधी रात 11 जुलाई तक पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी अनुबंध कर्मचारी यूनियन ने सरकार के खिलाफ हड़ताल शुरू कर दी थी। कहा यह भी जा रहा है कि 3000 से ज्यादा सरकारी बसें सड़कों से हट गई हैं।

इस हड़ताल के चलते सबसे ज्यादा दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालाँकि हड़ताल के बाद भी कुछ बसें पक्के कर्मचारी ड्राइवरों द्वारा चलाई जा रही हैं, लेकिन हर डिपो से बहुत कम बसें ही चल पा रही हैं। रोष प्रदर्शन के दौरान हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि अनुबंध कर्मचारियों को पक्का करने, वेतन बढ़ाने, कर्मचारियों की बहाली समेत लंबित मांगों को सरकार काफी समय से ताल मटोल कर रही हैहै। इसी कारण आखिर में फिर यूनियनों को संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ा।

हड़ताल के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कहा यह भी जा रहा है कि मंगलवार रात 12 बजे से पहले ही सड़कों पर बसों की आवाजाही कम हो गई थी, क्योंकि शाम से ही लंबी दूरी की बसें बंद कर दी गई थीं। अब लोगों के सड़क मार्ग से सफर करने के लिए प्राइवेट बसों का ही विकल्प रह जाएगा। वहीं काउंटरों पर बसें कम होने से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

वहीं हड़ताल पर अपनी लंबे समय से लटकी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन नेताओं ने चेताते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 10 जुलाई को चंडीगढ़ में विरोध रैली निकालकर मंत्रियों के घरों का घेराव किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment