हिमाचल सहप्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू ने भी की BJP जॉइन
दोआबा न्यूज़लाईन (जालंधर/राजनीति) काजल तिवारी

जालंधर: आगामी लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को एक ओर बड़ा झटका लगा है। जालंधर के पूर्व दिवगंत सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत चौधरी और हिमाचल कांग्रेस के सहप्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। उन्होंने राजधानी दिल्ली में आज भाजपा ज्वाइन कर ली है। तेजिंदर बिट्टू ने आज ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। जिसके कुछ समय के बाद वह बीजेपी पार्टी में शामिल हो गए।

दरअसल तेजिंदर बिट्टू राहुल और प्रियंका गांधी के बेहद करीबी माने जाते हैं। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका है। सूत्रों के अनुसार मोहिन्द्र सिंह केपी के भी कांग्रेस को अलविदा कहने की चर्चा चल रही है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्तीफे की काफी पोस्ट करते हुए लिखा है कि कांग्रेस में मैंने 35 साल अपनी सेवाएं दी, लेकिन मुझे तकलीफ ही मिली। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।