Home एजुकेशन CBSE के बाद अब PSEB ने भी अपनाई ऑन स्क्रीन मार्किंग प्रणाली, इस बार नए सिस्टम से एक सब्जेक्ट के पेपर होंगे चेक

CBSE के बाद अब PSEB ने भी अपनाई ऑन स्क्रीन मार्किंग प्रणाली, इस बार नए सिस्टम से एक सब्जेक्ट के पेपर होंगे चेक

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने CBSE कि तर्ज पर PSEB में ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम शुरू करने का फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार अब CBSE के बाद पंजाब ऐसा राज्य होगा जी अब बोर्ड एग्जाम के लिए ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम शुरू करने जा रहा है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि पंजाब अब देश के उन पहले राज्य बोर्डों में शामिल होगा, जो पूरी तरह डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली अपनाएंगे। जिससे आंसर शीट्स की जांच के तरीके में बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि इस डिजिटल सिस्टम से स्कैन की गई आंसर शीट्स को शिक्षक कंप्यूटर पर जांच सकेंगे। सॉफ्टवेयर अपने आप अंक जोड़ देगा, जिससे परिणाम जल्दी और ज्यादा सटीक आएंगे। यह प्रणाली पहले ही अपनी प्रभावशीलता साबित कर चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि सितंबर 2025 की पूरक परीक्षाओं के दौरान इस सिस्टम से 23,000 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच तेज और सही तरीके से की गई थी। इसी के अच्छे नतीजों को देखते हुए पीएसईबी इस साल मैट्रिक परीक्षा के एक विषय में ऑन-स्क्रीन मार्किंग लागू करेगा। इसके बाद में सिस्टम का पॉसिटिस रिजल्ट रहने परइसे चरणबद्ध तरीके से अन्य विषयों में भी लागू किया जाएगा।

वहीं PSEB ने इस सिस्टम को लागु करने के लिए सामाजिक विषय के टीचर्स को ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम की डिटेल ट्रेनिंग भी दी है ताकि मार्किंग करते वक्त उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो। बताया जा रहा है कि इस सिस्टम के तहत टीचर्स को स्कूल की कंप्यूटर लैब में ही पेपर चेक करने होंगे। इस प्रणाली के तहत रोजाना एक टीचर को पांच उत्तर पुस्तिकाएं चेक करने के लिए मिलेंगी। सभी टीचर्स सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक स्कूल में बैठकर उत्तर पुस्तिका चेक करेंगे।

वहीं इस प्रणाली की खामियां गिनाते हुए सामाजिक विषय के टीचर्स ने कहा कि एक तो इस सिस्टम में इंटरनेट नेटवर्क की प्रॉब्लम आ रही है और दूसरा पेपर चेक करने में नार्मल चेकिंग के मुताबिक बहुत ज्यादा टाइम लग रहा है।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment