Tuesday, April 29, 2025
Home जालंधर कांग्रेस विधायक कोटली सहित 150 पर दर्ज हुई FIR, NHAI की शिकायत पर हुई कार्रवाई

कांग्रेस विधायक कोटली सहित 150 पर दर्ज हुई FIR, NHAI की शिकायत पर हुई कार्रवाई

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार 6 दिन पुराने मामले में जालंधर देहात पुलिस ने कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, नगर परिषद प्रधान सहित 150 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल 23 अप्रैल को को शुगर मिल में लगने वाले सीएनजी प्लांट के विरोध में कुछ लोगों ने मिलकर जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे को जाम कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली सहित 150 अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की है। बता दें कि उक्त धरने में कांग्रेसी नेताओं सहित, समाज सेवी संस्थाएं, मार्केट एसोसिएशन सहित अन्य संस्थानों ने भाग लिया था।

जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को करीब 150 लोगों ने विधायक कोटली की अध्यक्षता में हाईवे जाम किया था और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। हाईवे बंद के कारण घंटों लंबा जाम लग गया।

जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ा। अब इस मामले में पुलिस ने एफआईआर राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी इंडिया (NHAI) के अधिकारी जसवंत कुमार के बयानों के आधार पर दर्ज की है।

इस केस में पुलिस ने आदमपुर हलके से कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, राज कुमार राजा, अश्वन भल्ला, विशाल बहल, चरनजीत सिंह, गुरदीप सिंह, लवदीप सिंह उर्फ लकी, अमृतपाल सिंह, राकेश कुमार बग्गा, शीतल सिंह, सूबेदार सरजीत सिंह, राहुल, मनजीत सिंह, मोनू, सुनील खोसला, दीपक मुल्तानी, अरविंदर सिंह झमट, नरिंदर कुमार उर्फ निंदी, अमित अरोड़ा, फौजी, रणजीत सिंह, जतिंदर सिंह अन्य 150 अज्ञात को नामजद किया गया है।

You may also like

Leave a Comment